Agra (Uttar Pradesh, India)। यूपी पुलिस के जवानों का हत्यारा विकास दुबे प्रकरण के बाद आगरा में चोरी, लूट, हत्या, डकैती आदि आपराधिक घटनाओं पर पूर्णतः अंकुश लगाने व इनामियां अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 जुलाई को इनामी अभियुक्त पुलिस के हाथ लगा है। उस पर 20 हजार रुपये का इनाम था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने प्रेसवार्ता कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के बार में जानकारी दी। इस दौरान वे काफी प्रसन्न नजर आ रहे थे।
ऐसे हुआ गिरफ्तार
इस समय कोरोना महामारी का प्रकोप है। पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है। थाना सिकंदरा पुलिस कामायनी कट पर एनएच-2 पर चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति जिसके पास एक अवैध असलाह है, बाईंपुर रोड की तरफ से सिकन्दरा की तरफ आ रहा है। अगर जल्दी की जाये तो गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके बाद पुलिस ने बैरियर डालकर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक व्यक्ति बाईंपुर की तरफ से आता दिखाई दिया। आते हुये व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो तेजी से पीछे मुड़कर तेज कदमों से जाने लगा। पुलिस टीम को शक हुआ। इस आधार पर उसे पकड़ लिया। पुलिस टीम द्वारा जामा तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से एक देशसी तमंचा .315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।
क्या करने आया था
गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम पिन्टू यादव पुत्र जगवीर सिंह निवासी नगला जोरे थाना करहल जनपद मैनपुरी उम्र करीब-30 वर्ष बताया। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा बताया गया कि थाना क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग कहां-कहां की जाती है, यह पता लगा रहा था ताकि कोई घटना करने में समस्या का सामना न करना पड़े। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिकन्दरा जनपद आगरा मु0अ0सं0 110/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था, जो गिरफ्तारी से बचने हेतु लगातार इधर-उधर भागता रहा। अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आगरा द्वारा पूर्व में रू0 20,000/-का इनाम घोषित किया गया था, जिसको आज गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर थाना सिकन्दरा जनपद आगरा पर मु0अ0सं0 380/2020 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम गिरफ्तार अभियुक्त पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 380/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिकन्दरा जनपद आगरा।
2. मु0अ0सं0 110/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना सिकन्दरा जनपद आगरा।
3. मु0अ0सं0 985/2019 धारा 60/63/72 एक्साइस एक्ट थाना सिकन्दरा जनपद आगरा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार थाना सिकन्दरा जनपद आगरा।
2. उ0नि0 मोहित सिंह थाना सिकन्दरा जनपद आगरा।
3. उ0नि0 हरीश चैधरी थाना सिकन्दरा जनपद आगरा।
4. हे0कां0 दुर्गपाल सिंह, कां0 देवेन्द्र सिंह, कां0 भूरा सिंह थाना सिकन्दरा जनपद
आगरा।
5. हे0कां0 आदेश त्रिपाठी, कां0 अजीत कुमार सर्विलांस टीम जनपद आगरा।
- Δημιουργία Προφίλ στο Sava Spins Casino Βήμα προς Βήμα στην Ελληνική Επικράτεια - September 27, 2026
- Lucky Dreams Casino : Apprenez à connaître les fonctionnalités et les top jeux au Canada - September 26, 2026
- Habits Before Spinning Fishin Frenzy Slot Famous in UK - September 25, 2026