यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें वापस लाने के लिए एयर इंडिया का एक विशेष विमान रवाना हो चुका है.
पीबीएनएस की ख़बर के अनुसार, एयर इंडिया भारत-यूक्रेन के बीच तीन विमानों को संचालित करेगा.
एक विमान आज यानी 22 फ़रवरी को उड़ान भर चुका है. वहीं दूसरा विमान 24 फ़रवरी को और तीसरा विमान 26 फ़रवरी को उड़ान भरेगा.
एयर इंडिया के हवाले से न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ख़बर दी है कि यूक्रेन से भारत आने के वाले नागरिक एयर इंडिया के बुकिंग ऑफ़िस, वेबसाइट, कॉल सेंटर या फिर आधिकारिक ट्रैवल एजेंट्स के माध्यम से बुकिंग करा सकते हैं.
एयर इंडिया के पहले विमान ने आज सुबह उड़ान भरी. यह ड्रीमलाइनर बी-787 एयरक्राफ़्ट है जिसे विशेष सेवाओं में इस्तेमाल किया जाता है. इस विमान में 200 से ज़्यादा सीटें होती हैं. यह विशेष विमान यूक्रेन से आज रात ही दिल्ली एयरपोर्ट लौटेगा.
दरअसल रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एक आदेश जारी किया है जिसके मुताबिक़, रूस की सेनाएं लुहांस्क और दोनेत्स्क में शांति कायम करने का काम करेंगी. राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के दो पृथकतावादी क्षेत्रों दोनेत्स्क और लुहांस्क को मान्यता दे दी है. इस आदेश के बाद से युद्ध की आशंका और बढ़ गयी है. ऐसे में सुरक्षा के मददेनज़र यह क़दम उठाया गया है.
-एजेंसियां
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026