neeraj doneria

आगरा के नीरज दौनेरिया को बजरंग दल का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया

NATIONAL

Agra, Uttar Pradesh, India. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक व विश्व हिन्दू परिषद में संगठन की सेवा में तत्पर नीरज दौनेरिया को संगठन की ओर से अहम जिम्मेदारी दी गई है । उन्हें बजरंग दल का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है । नीरज दौनेरिया को यह जिम्मेदारी चेन्नई में हुई विश्व हिन्दू परिषद की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में दी गई । इस दौरान कुछ अन्य स्वयंसेवकों को भी नवीन दायित्व सौंपे गए हैं। नीरज दनौरिया को राष्ट्रीय संयोजक बनाने से देशभर के स्वयंसेवकों व विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वे मूलरूप से आगरा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं।

 

जम्मू-कश्मीर ने 62 दिन चलाया आंदोलन

नीरज दौनेरिया जम्मू एवं कश्मीर में 2008 से 2013 तक 5 साल तक कार्य कर चुके हैं । 62 दिन चले अमरनाथ श्राइन बोर्ड आंदोलन के संचालन में प्रमुख निभाई। राजोरी और पुंछ से हिन्दुओं का पलायन रोकने के लिए बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को निरंतर संचालित कर रहे हैं।

 

हिमाचल से है नीरज दौनेरिया का गहरा नाता

नीरज दौनेरिया का हिमाचल से गहरा नाता रहा है। नीरज विश्व हिन्दू परिषद हिमाचल प्रांत के संगठन मंत्री रहे हैं । हिमाचल में चार साल का लंबा कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात फरवरी में ही उन्हें बजरंग दल का राष्ट्रीय सह संयोजक नियुक्त किया गया था। वर्तमान में विश्व हिन्दू परिषद की अखिल भारतीय बैठक में नीरज को बजरंग दल का राष्ट्रीय संयोजक का दायित्व दिया गया है।

 

आगरा के हिन्दू संगठनों ने दी शुभकामनाएं

नीरज दनौरिया को अहम दायित्व मिलने से आगरा के हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में भी जोश की लहर दौड़ गई है। विश्व हिन्दू परिषद के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए कहा कि नीरज दनौरिया को नवीन दायित्व मिलने से देश व प्रदेश में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में नए जोश व ऊर्जा का संचार होगा। भूपेंद्र चौधरी, पुष्पेंद्र चाहर, दिग्विजय दौनेरिया, अन्नू दुबे, संजय मल्होत्रा, निक्की पाराशर, अजीत करसोलिया, कपिल कक्कड़, योगेश राजपूत, नागेश शर्मा, अनूप वर्मा, अनुपम पंडित, उदित शर्मा, गब्बर सिंह कुशवाह, मोनू मुद्गल, सत्येंद्र बरुआ, आकाश गुप्ता, अनुराग उपाध्याय, दीपक पुंडीर, मयंक कुलश्रेष्ठ, नवल किशोर तिवारी, रंजीत सिसोदिया, रविंद्र शुक्ला, हेमंत तिवारी, देवेंद्र सिंह, इंजीनियर नवीन परमार आदि ने नीरज दौनेरिया को शुभकामनाएं दी हैं।

Dr. Bhanu Pratap Singh