मप्र मुरलीधर राव बने रहेंगे प्रभारी
पंकजा मुंडे और डॉक्टर रामशंकर कठेरिया बनाए गए सह प्रभारी
New Delhi, capital of India.भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए 15 राज्यों में अपने नए प्रभारियों और सह प्रभारियों को नियुक्त कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि जेपी नड्डा ने तय नामों की सूची पर मुहर लगाते हुए उसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। जारी की गई सूची के मुताबिक मध्यप्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव बने रहेंगे। सह प्रभारी पंकजा मुंडे और सांसद रामशंकर कठेरिया बनाए गए है। विश्वेश्वर टूडू की जगह रामशंकर कठेरिया लेंगे। वहीं विनोद तावड़े को बिहार, ओम माथुर को छत्तीसगढ़, बिप्लब कुमार देब को हरियाणा, लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड, प्रकाश जावडेकर को केरल, राधामोहन अग्रवाल को लक्षद्वीप, विजय रूपाणी को पंजाब और चंडीगढ़, तरुण चुघ को तेलंगाना, अरुण सिंह को राजस्थान, महेश शर्मा को त्रिपुरा, मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल और संबित पात्रा को पूर्वोत्तर का प्रभारी बनाया गया।
इन्हें बनाया गया है सह प्रभारी
सांसद हरीश द्विवेदी को बिहार, विधायक नितिन नबीन को छत्तीसगढ़, सांसद डॉ. राधामोहन अग्रवाल को केरल, पंकजा मुंडे और डॉ. रमाशंकर कठेरिया को मध्य प्रदेश, नरिंदर सिंह रैना को पंजाब, अरविंद मेनन को तेलंगाना, विजया राहटकर को राजस्थान, अमित मालवीय और आशा लकड़ा को पश्चिम बंगाल और रितुराज सिन्हा को नॉर्थ ईस्ट प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
144 सीटों पर जीत के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष ने 6 सितंबर को 144 लोकसभा सीटों पर पार्टी को और मजबूत करने को लेकर केंद्रीय मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान इन सीटों को जीतने की रणनीति तैयार की गई। ये वे सीटें हैं जिनपर भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में दूसरे या तीसरे स्थान पर रह गई थी या जिन पर वह कभी जीत दर्ज नहीं कर सकी थी।
- सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: सीबीआई की चार्जशीट में बड़ा दावा,ऑफिस के ही स्टाफ ने दी थी यूपी के शूटरों को सुपारी - August 7, 2026
- गुरु का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान: आगरा में पहली बार सजेगा शिक्षा जगत का महाकुंभ, यूपी के 450 से अधिक चयनित शिक्षक होंगे सम्मानित - August 7, 2026
- रांची स्टूडेंट प्रोटेस्ट: विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही: पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, बोलीं- ऐसी हरकतों से नहीं डरेंगे - August 7, 2026