हर वर्ष 14 सितंबर को हम हिन्दी दिवस के रूप में मनाते हैं। आज हम बात कर रहे हैं विश्व हिन्दी दिवस की। विश्व हिन्दी दिवस पूरे विश्व में 10 जनवरी को मनाया जाता है| इस दिवस के पीछे मनाने का उद्देश्य हिन्दी के प्रति जागरुकता, वातावरण, अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप से हिन्दी को और मजबूत करना है| हिन्दी दिवस मनाने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी ने प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन का 10 जनवरी 1975 को नागपुर में उदघाटन किया था। इस सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने इस दिन को प्रतिवर्ष हिन्दी दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी।
विश्व में 5 सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में हिन्दी एक भाषा है| अभी विश्व के सैकड़ों विश्वविद्यालय में हिन्दी पढ़ाई जाती है। पूरी दुनिया में करोड़ों लोग हिन्दी बोलते हैं| दक्षिण प्रशांत महासागर के मेनेशिया में फिजी नाम का एक द्वीप है| फिजी में हिन्दी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है| इसे फिजियन हिन्दी या फिजियन हिन्दुस्तानी भी कहते हैं| यह अवधी, भोजपुरी और अन्य बोलियों का मिलाजुला रूप है। पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी ,न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, युगांडा, गुयाना, सूरीनाम, त्रिनिदाद, मॉरिशस और साउथ अफ्रीका समेत कई राज्यों में हिन्दी बोली जाती है|
भारतीयों के लिए व हिन्दी बोले जाने वाले राष्ट्रों के लिए वर्ष 2017 बहुत खुशी का वर्ष था, जब ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने पहली बार ‘अच्छा, ‘बड़ा दिन, बच्चा और सूर्य नमस्कार जैसे हिन्दी शब्दों को शब्दकोश में शामिल किया। यहां पर यह भी बताना बहुत महत्वपूर्ण है कि विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार हिन्दी विश्व की 10 शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। आज हम पूरे विश्व में हिन्दी अपनाने वाले राष्ट्रीय व हिन्दी बोलने वाले नागरिक को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामना देते हैं| यहां पर यह उल्लेख करना भी बहुत उचित होगा कि आगरा में केंद्रीय हिन्दी संस्थान के माध्यम से अनेक राष्ट्रों के छात्र हिन्दी की शिक्षा लेकर अपने देश में हिन्दी के प्रति जो प्रेम जगा रहे हैं और बढ़ावा दे रहे हैं उसके लिए हम उनके बहुत ही शुक्रगुजार हैं| संस्था को व संस्था के छात्रों का दिल से आभार।

राजीव गुप्ता जनस्नेही
फोन नंबर 98370 97850
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026
- Spela i Din Egen Rytm och Ta Hem Vinster med Tillit på Smash Casino för Sverige - September 29, 2026
- Jackpot Casino – Registrierungsanleitung für neue Spieler in Deutschland - September 29, 2026