Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। विगत दिनों विख्यात कथा वाचक मोरारी बापू के द्वारा योगिराज भगवान श्री कृष्ण एवं उनके बड़े भाई बलराम के विरुद्ध की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर समूचे ब्रज मंडल में आक्रोश व्याप्त है। इसी प्रकरण को लेकर रविवार को अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के बैनरतले शहर के भैंस बहोरा स्थित चतुर्वेद समाज वाड़ी में एक बैठक आयोजित की गई। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस बैठक में समूचे ब्रज मंडल के तीर्थ पुरोहितों ने भाग लिया।
सभी कृष्ण भक्तों से माफी मांगे
कोरोना महामारी के दृष्टिगत शासन के द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों के अंतर्गत आयोजित की गई इस बैठक में उपस्थित सभी तीर्थ पुरोहितों ने अपने विचार रखते हुए कथा वाचक के द्वारा ब्रज के आराध्य के विरुद्ध प्रयोग किये गए शब्दों पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपने आक्रोश का इजहार किया। इस मौके पर श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के संरक्षक गिरधारी लाल पाठक ने कथा वाचक मुरारी बापू के द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के उपाध्यक्ष एवं द्वारकाधीश मंदिर के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने मुरारी बापू के द्वारा सभी कृष्ण भक्तों से माफी मांगे जाने की मांग उठाई।
बापू की विचारधारा को सनातन विरोधी
इसी क्रम में श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के संरक्षक एवं श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने कथावाचक मोरारी बापू की विचारधारा को सनातन विरोधी बताया। बैठक में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कथाओं को करते-करते मुरारी बापू भूल गये कि वह जो बोलेंगे वह सब सुनेंगे और सच मान लेंगे। वह अपने आपको निम्बार्क सम्प्रदाय का बताते हैं फिर उनकी मति मारी गयी कि आप श्रीकृष्ण के विषय में अनर्गल बोलते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा ही इन्होंने बिन्ध्याचल में भी वोला था उसी समय इन्हें रोका जाना चाहिए था तो इस प्रकार आज नहीं होता।
गुमराह करने का प्रयास
श्री पाठक ने कहा कि आपको कोई अधिकार नही कि आप करोड़ों श्रीकृष्ण भक्तों की आस्था पर कुठाराधात करें। केवल सोशल मीडिया पर माफी मांगने से कुछ नहीं होगा। एक 13 मिनट के वीडियों के माध्यम से लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। तथा कुछ धर्माचार्य व कथावाचक मोरारी बापू के समर्थन में उन्हें मॉफ करने में जुट गये हैं। उन्होंने कहा कि इनका भी एक कौकस बना हुआ है जो एक दूसरे का संरक्षण करते हैं।
एक माह बाद कानूनी कार्यवाही
बैठक में सभी ने एक स्वर में कथावाचक को कुछ न कुछ दंड दिये जाने पर सहमति बनी और निर्णय सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी एक माह के भीतर कथा वाचक मुरारी बापू ब्रज मंडल में आकर क्षमा मांगे। अन्यथा एक माह बाद फिर एक बार बैठक आयोजित कर आगामी निर्णय लिया जाएगा। और कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इस अवसर पर मथुरा, गोवर्धन, वृन्दावन आदि से सनातन धर्मप्रेमी लोगों में राकेश तिवारी, कमल चतुर्वेदी, अनुज चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, अमित पाठक, आशीष चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।
- Smiling Joker Slot – Growing and Fixed Prize Features for Canada - October 28, 2026
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026