रोजमर्रा के काम करते हुए हम लोग थक जाते हैं या लगातार एक ही तरह का काम करते हुए जीवन नीरसता से भरने लगता है। तब दिमाग और शरीर को आराम देने के लिए परिवार के साथ पिकनिक पर जाते हैं। इसके बाद फिर से उमंग व उत्साह के साथ फिर रोजमर्रा का जीवन चक्र शुरू करते हैं। पिकनिक एक ऐसा टॉनिक है जो हमारे जीवन को उत्साह से भर देता है। पिकनिक की इसी बात को समझते हुए हर वर्ष 18 जून को अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
पिकनिक के लिए कुछ बातें ध्यान रखें
पिकनिक के लिए ऐसे स्थान का चुनाव करें जो सुरक्षित हो और रास्ते सुगम हों। ऐसे स्थान पर पानी, बिजली, छाया के साथ हल्की धूप का आनंद ले सके। ऐसा स्थान होना चाहिए जहां बरसात से बच सकें। जिस स्थान पर हम पिकनिक पर जा रहे हैं उसके आसपास खाने पीने (स्नेकस ) की उपलब्धता होना आवश्यक है। वैसे भोजन और पानी की व्यवस्था अपने घर से ही करके जाना चाहिए। हमारे पास हर तरीके का डिस्पोजबल सामान होना चाहिए।
कोविड-19 महामारी में पिकनिक
कोविड-19 महामारी की वजह से आज आम आदमी पिकनिक जैसे टॉनिक से मेहरूम है। अपने तन और मन को नई ताजगी और ऊर्जा नहीं दे पा रहा है। वैसे घर में रहकर भी आप दैनिक चर्या कौ पिकनिक का रूप देने का प्रयत्न कर सकते हैं ताकि माहौल में कुछ बदलाव आए। जैसे- लूडो खेलना है, चैस खेलना है, अंत्याक्षरी खेलना। अपने मनपसंद के डिश खुद बनाना चाहिए और उसको साथ बैठकर पिकनिक के तरीके से चटाई बिछाकर खाना चाहिए। बाद में हर व्यक्ति अपने बर्तनों को खुद साफ करके पिकनिक जैसे महौल का आनंद ले सकता है।
पिकनिक पर न करें यह काम
पिकनिक के दौरान हमें बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बच्चे शरारती होते हैं और इधर-उधर भागने का प्रयास करते हैं। उनके साथ अनहोनी हो सकती है। बड़ों को भी दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए क्योंकि कई स्पॉट पर फूल तोड़ना या वृक्ष से फल तोड़ना मना होता है। निषेध काम करने पर आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं।
कोविड-19 के प्रतिबंध खुलने के बाद भी रखें ध्यान
लॉकडाउन खुल गया है। इसके बाद भी कोविड-19 के प्रोटोकॉल के साथ हमें शहर से बहुत दूर ना जा कर अपने ही शहर में पिकनिक पर जाना चाहिए। बाहर जाने के चक्कर में अपने जीवन को जोखिम में न डालें। पहाड़ी स्थानों पर लोगों का आवागमन शुरू हो गया। होटल खुल गए हैं। फिर भी बाहर जाने से बचें।

राजीव गुप्ता ‘जनस्नेही’
लोकस्वर, आगरा
फोन नंबर 98370 97850
- Ιστότοποι Καζίνο Ελλάδας Χαρακτηριστικά Ασφαλούς Τζόγου Καταπλήξτε τους Συχνές Πελάτες της Ελλάδας - September 22, 2026
- Ucieknij od nudy z kasynem FieryPlay w Polsce - September 19, 2026
- Paras nettikasino 2026: Luotettavuus ja suomalaiset kasinot - September 19, 2026