मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सांसद डिंपल यादव नामांकन दाखिल करने से पूर्व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार के साथ सैफई में आयोजित हवन में भाग लिया।
इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए श्री यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड में हम लोगों ने देखा है कैसे लोगों को डरा धमका के चंदा वसूला गया? उसका परिणाम यह हुआ है कि भ्रष्टाचार तो बढ़ा ही, महंगाई भी बढ़ी है।
लोकसभा चुनाव पर बात करते हुए कहा कि यह एक लंबी लड़ाई है, PDA ही जीतेगा, PDA ही NDA को हराएगा। श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली की सरकार बनवाई, प्रदेश में भी 2 बार सरकार चलाने का मौका दिया। कम से कम सरकार को बताना चाहिए कि उपलब्धियां क्या है? इनके प्रत्याशी का चेहरा होर्डिंग से गायब है।
-एजेंसी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, हर सप्ताह युवाओं को बांटे जाएंगे नियुक्ति पत्र - August 25, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: स्कूल में यूनिफार्म के साथ हिजाब पहनकर प्रवेश की मांग वाली याचिका खारिज - August 25, 2026
- कानपुर में डंपिंग साइट पर फेंकी गईं एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां बैग और डिब्बों में भरकर ले गए लोग, वीडियो हुआ वायरल - August 25, 2026