सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के जिले श्रावस्ती की डीएम कृतिका शर्मा का है। जिसमें वो हाथ में हसिया लेकर गेहूं की फसल काटती नजर आ रही है।
#ViralVideos जब हाथ में हसिया लेकर खेतों में गेहूं की फसल काटने लगी श्रावस्ती की डीएम कृतिका शर्मा@dmshravasti pic.twitter.com/lIILijPhGQ
— princy sahu (@princysahujst7) April 16, 2024
दरअसल, गेहूं उपज का आंकलन करने को अधिकारियों की ओर से क्राप कटिंग कराई जा रही है। इस दौरान डीएम कृतिका शर्मा खुद खेत में उतर गई और गेहूं की कटाई की और क्राप कटिंग कराकर उत्पादन का जायजा लिया। साथ ही किसानों से सरकारी क्रय केन्द्रो पर गेहूं बेचने की अपील की।
जनपद में गेहूं की पैदावार के आंकलन हेतु जिलाधिकारी कृतिका शर्मा द्वारा आज तहसील भिनगा अंतर्गत ग्राम कोकल में स्वयं के समक्ष क्रॉप कटिंग करवाई गई। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @InfoUPFactCheck pic.twitter.com/8NzdQEvZHw
— DM Shravasti (@dmshravasti) April 15, 2024
जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने विकास क्षेत्र हरिहरपुररानी के ग्राम कोकल पहुंच कर किसान बदई के खेत में गेंहू क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। क्राप कटिंग के दौरान डीएम ने किसान से हंसिया लेकर फसल की कटाई की।
इसके बाद मड़ाई कराने के बाद वजन कराकर डीएम ने गेहूं उत्पादन का आंकलन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर ही गेहूं बेचने की अपील की। जिससे किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिल सके।
-एजेंसी
- आगरा के खंदारी क्षेत्र में सड़क पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - September 19, 2026
- आगरा में गणपति विसर्जन की अनूठी पहल: यमुना में सीधे विसर्जन पर रोक, प्रमुख घाटों पर बनाए गए गंगाजल से भरे कृत्रिम विसर्जन कुंड - September 18, 2026
- आगरा में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला राधे मीना गिरफ्तार, फर्जी मुहरें और नियुक्ति पत्र बरामद - September 18, 2026