आज महिलाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है

BUSINESS NATIONAL POLITICS PRESS RELEASE REGIONAL RELIGION/ CULTURE

Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा।  मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलायें और आगे बढ़कर देश व राष्ट्र के विकास में अपना सहयोग प्रदान करेंगी तथा अपने उत्कृष्ठ कार्यों के माध्यम से समाज के उत्थान में अपनी अहम भूमिका निभायेंगी। अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायत, नगर पंचायतप एवं नगर निगमों में जहां महिलायें कार्य कर रही हैं, उनकी समस्याओं की जानकारी ली जायेगी तथा निकट भविष्य में स्वयं सहायता समूहओं द्वारा बिजली के बिल का कलेक्शन का कार्य भी कराया जायेगा।

एक आईएएस तथा एक आईपीएस नोडल अधिकारी बनायी गयी हैं
यह विचार सौम्या अग्रवाल एमडी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम एवं नोडल अधिकारी मिशन शक्ति ने कलेक्ट्रेट परिसर में मिशन शक्ति अभियान के प्रचार प्रसार को भेजी गयी एलईडी वैन तथा अन्य गाड़ियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कहा कि महिलाओं से संबंधित अपराधों को चिन्हित किया जाये तथा दोषी व्यक्तियों के साथ कठोर कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि महिलाओं को न्याय मिले और प्रत्येक महिला को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए शासन द्वारा मथुरा में एक आईएएस तथा एक आईपीएस नोडल अधिकारी बनायी गयी हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशानुसार 17 से 25 अक्टूबर तक चलेगा।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए गांव-कस्बे तक विशेष ध्यान रखा जायेगा
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान में सभी विभाग अपना प्रतिभाग कर रहे हैं। महिला संबंधी अपराध एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए गांव-कस्बे तक विशेष ध्यान रखा जायेगा। थानों में महिलाओं के लिए डेस्क की व्यवस्था की जायेगी। महिलायें अपनी समस्याओं को थाने तक आसानी से पहुंचा सकेंगी तथा उन शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत सभी कार्यों का पर्यवेक्षण उनके द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.  नितिन गौड़, ज्वांइट मजिस्टेट दीक्षा जैन, नोडल अधिकारी मिशन शक्ति आईपीएस आरती सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी, समाज कल्याण अधिकारी करूणेश त्रिपाठी, जिला विकास कार्यक्रम अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Dr. Bhanu Pratap Singh