महराजगंज ::भारत- नेपाल के अंतरराष्ट्रीय महत्व के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कुन्सेरवा वार्ड नंबर 6 में एक घर में तमाम लोगों को एकत्रित कर प्रार्थना सभा के नाम पर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा था। इसकी सूचना जैसे ही सोनौली पुलिस को मिली पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घर पर छापामारी कर प्रार्थना सभा मे उपस्थित सभी लोगों से बातचीत कर छोड़ दिया। जबकि मुख्य व्यक्ति को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है।
थाना अध्यक्ष सोनौली को सूचना मिला की कोतवाली थाना क्षेत्र के कुनसेरवा वार्ड न० 6 मे कृष्ण कुमार शर्मा पुत्र स्वर्गीय शिव मुनि शर्मा निवासी सावन छपरा जनपद बलिया द्वारा कुछ लोगों को आर्थिक प्रलोभन देकर कपट पूर्ण तरीके से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है ।
इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बाबूराम पुत्र जोखू निवासी शेष फरेंदा थाना सोनौली के तहरीर के आधार पर आरोपी कृष्ण कुमार शर्मा के विरुद्ध उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्मपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3/5 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026