
मुंबई (अनिल बेदाग): अपनी बेबाक अदाकारी, शानदार अभिनय और अलग हटकर फिल्में चुनने के लिए जानी जाने वाली लोकप्रिय अभिनेत्री अदा शर्मा ने इस बार पर्दे से हटकर अपनी कलम के जादू से हर किसी को हैरान कर दिया है। अभिनेत्री की एक नई मराठी कविता इन दिनों सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है, जिसे फैंस और आम जनता द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इस कविता की सबसे दिलचस्प और अनोखी बात इसका मुख्य किरदार यानी इसका नायक है, जो एक ऐसा भेड़िया है जो अपनी खूंखार और मांसाहारी छवि को पूरी तरह छोड़कर ‘शाकाहारी’ बनने का फैसला कर लेता है!
मजेदार तुकबंदी, गजब की मासूमियत और सधे हुए हास्य के तड़के से सजी अदा शर्मा की यह मराठी कविता लोगों के दिलों पर सीधा असर कर रही है। इससे पहले भी अदा की मराठी कविता ‘एक होती इडली’ (Ek Hoti Idli) को दर्शकों और इंटरनेट यूजर्स से भरपूर प्यार मिला था। एक बार फिर से उनकी मराठी भाषा पर शानदार पकड़, उच्चारण और लेखन शैली को देखकर उनके प्रशंसक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
सोशल मीडिया पर उनकी इस कविता के आने के बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक उत्साही प्रशंसक ने उनकी मराठी की तारीफ करते हुए लिखा, “तुमची मराठी खूप छान आहे!” (आपकी मराठी बहुत अच्छी है!)। अदा शर्मा का यह बहुमुखी हुनर यह साबित करता है कि वह केवल एक बेहतरीन अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक सृजनशील कलाकार भी हैं जो अपनी कला से लोगों को हमेशा कुछ नया और अनोखा परोसती रहती हैं।
- यूपी में SSR की तारीखों में बदलाव: “कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़ने से न रहे वंचित…”: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम - November 10, 2026
- आगरा के मदिया कटरा में वक्फ संपत्ति के कथित सौदे पर अदालत का बड़ा एक्शन; पूर्व उपनिबंधक समेत 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश - November 10, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में रंगबाजो का नंगा नाच; नगला मोहनलाल में दो घरों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज और धमकी भरा ऑडियो वायरल - November 10, 2026