लखनऊ। एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश ने मंगलवार को बताया कि हलाल काउंसिल ऑफ इंडिया मुंबई के चार पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है, ये संस्था हलाल सर्टिफिकेट जारी के लिए किसी भी सरकारी संस्था से अधिकृत नहीं है।
ये पूरा मामला फर्जी हलाल सर्टिफिकेट जारी कर अवैध धन कमाने का है। कई बड़ी कंपनियों के व्यापारिक हित प्रभावित होने का भय दिखाकर ये संस्था धन ले रही थी। एडीजी एसटीएफ ने बताया कि बगैर सैंपल लिए, बगैर लैब परीक्षण किए सर्टिफिकेट दिए जा रहे थे।
कमाई गई रकम कहां खर्च की गई इसकी भी जांच की जा रही है, इसको धर्म का डर दिखाकर धन वसूली का मामला कहा जा सकता है। ये सिंडिकेट काफी बड़ा है लिहाज़ा विस्तृत जांच जारी है।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026
- महाराजा अग्रसेन जयंती: आगरा के बल्केश्वर में सजेगा विशाल एकता महायज्ञ, 1100 अग्रवंशी परिवार होंगे एक सूत्र में एकजुट - September 29, 2026
- यूपी में पूरी तरह प्रतिबंधित हुए हुक्का बार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और DGP को भेजा आदेश - September 29, 2026