आज़ाद भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का आज सुबह निधन हो गया है. हिमचाल प्रदेश के किन्नौर में रहने वाले नेगी 105 साल के थे. उन्होंने दो नवंबर को हिमचाल विधानसभा चुनाव के लिए वोट भी डाला था.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनके निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है, ”स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता एवं किन्नौर से संबंध रखने वाले श्याम सरन नेगी जी के निधन की खबर सुनकर दुःखी हूं. उन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए 34वीं बार बीते 2 नवंबर को ही विधानसभा चुनाव के लिए अपना पोस्टल वोट डाला, यह याद हमेशा भावुक करेगी.”
स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता के तौर पर मशहूर नेगी को भारतीय लोकतंत्र का लीविंग लीजेंड भी कहा जाता है.
स्वतंत्र भारत के पहले चुनाव के दौरान किन्नौर में 25 अक्तूबर 1951 को वोट डाले गए थे.
श्याम सरन नेगी ने एक बार मीडिया से कहा था कि ”अक्तूबर 1951 में मैंने पहली बार संसदीय चुनाव में वोट डाला था, इसके बाद मैंने एक भी मतदान मिस नहीं किया. मैं अपने वोट की अहमियत को जानता हूं. अब तो मेरा शरीर भी साथ नहीं दे रहा है, लेकिन आत्मशक्ति के चलते मैं वोट देने जाता रहा हूं.”
पेशे से एक शिक्षक रहे श्याम सरन नेगी का जन्म एक जुलाई 1917 को हुआ था.
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026