रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिनों के वियतनाम दौरे पर हैं. चीन की क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव के बीच दक्षिण-पूर्व एशियाई देश के साथ समुद्री सुरक्षा में सहयोग को बढ़ावा देने के मद्देनज़र उनकी यात्रा को अहम माना जा रहा है.
राजनाथ सिंह 10 जून तक यहाँ रहेंगे. राजनाथ सिंह ने भारत और वियतनाम के बीच रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता के लिहाज से अहम बताया है.
राजनाथ सिंह ने ख़ुद ट्वीट कर के ये जानकारी दी थी कि वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फ़ेन वेन जियांग के न्योते पर वो ये दौरा कर रहे हैं.
राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि उन्होंने जनरल फ़ेन वेन जियांग के साथ व्यापक चर्चा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को और मज़बूत करने के लिए ‘2030 के लिए भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग के साझा बयान’ पर हस्ताक्षर किए.
-एजेंसियां
- ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी सेंध; शाही मस्जिद की छत तक पहुँचे दो विदेशी पर्यटक, वीडियो सामने आने के बाद एएसआई ने दिए जांच के आदेश - November 12, 2026
- ताजमहल में एक अनचाहा मेहमान; सीआईएसएफ के शौचालय से निकाला गया 5 फीट लंबा अजगर, वाइल्डलाइफ एसओएस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू - November 12, 2026
- दयालबाग में गुरु महाराज साहब और रानी साहिबा की 68वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर उमड़ी श्रद्धा; भाई दूज का पर्व भी धूमधाम से संपन्न - November 12, 2026