Agra, Uttar Pradesh, India. बहुप्रतीक्षित परिधान, जूते, अधोवस्त्रों (apparel, footwear, lingerie) का सबसे बड़ा शोरूम शॉप स्क्वायर आज से विधिवत शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया। साथ में पूर्व मंत्री चौ. उदयभान सिंह रहे। एम्पोरियम ब्लॉक 13, निकट होटल पीएल पैलेस, एमजी रोड, आगरा स्थित इस शॉप स्क्वायर में हर वह चीज उपलब्ध है, जो सामान्य और विशेष दिनों में पहनने के काम आती है।
दो मंजिली शॉप स्क्वायर पूरी तरह वातानुकूलित है। एडिडास, अमान्ले, वाकोल, पूमा, कॉनवर्स, ट्रम्फ, स्पाईकार, टोमी हिलफेजर, यूएस पोलो, न्यू बैलेंस, रीबॉक, इंडियन टेररेन, सीके, लेवीज, वैनहुसैन, वुडलैंड कॉक्स, मैडमी, डील, जीवामी जैसे अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय ब्रांड उपलब्ध हैं।

शांति कॉस्टूम्स प्रा.लि. के अरविन्द चौधरी और डॉ. नीतू चौधरी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय शहर आगरा के लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए शॉप स्क्वायर शुरू किया गया है। बच्चे, युवा, बुजुर्गों स्त्री और पुरुषों के लिए हर तरह का ब्रांड उपलब्ध है। इस तरह का यह पहला शोरूम है। उद्घाटन वाले दिन ही जनता ने हाथोंहाथ लिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहा पार्किंग की पर्याप्त सुविधा है, जो अन्य जगह नहीं है। त्योहारी भीड़ में भी वाहन पार्क किया जा सकता है। महिलाओं की लिए विशेष इंतजाम किया गया है। उद्घाटन के अवसर पर शहर की सभी नामी और अनामी हस्तियां उपस्थित रहीं।
- Agra News: लायंस क्लब कोहिनूर की सेवा से महका मुफीद-ए-आम स्कूल, बच्चों को फर्नीचर और स्टेशनरी की भेंट - July 30, 2026
- ’माटी पत्रकारिता’ ही पत्रकारिता का भविष्य; सोशल मीडिया और यूट्यूब पत्रकारों के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव - July 30, 2026
- ’माटी पत्रकारिता’ ही पत्रकारिता का भविष्य; सोशल मीडिया और यूट्यूब पत्रकारों के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव - July 30, 2026