Agra, Uttar Pradesh, India. राजकीय उद्यान विभाग द्वारा मंडलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी, 2021 का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न संस्थानों, गृह वाटिका, बंगला उद्यानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने भाग लिया। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को इस वर्ष भी विद्यालय को श्रेणी संख्या 181(बी) ए (सर्वोत्तम 500 वर्गमीटर तक का पब्लिक पार्क) के अंतर्गत प्रथम स्थान मिला। इसके साथ-ही-साथ निर्णायक मंडल द्वारा श्रेणी संख्या 180 (सर्वोत्तम अन्य संस्थाओं के कार्यालय उद्यान) के अंतर्गत विद्यालय के कार्यालय उद्यान को प्रथम स्थान दिया गया है। दोनों श्रेणी में प्रथम स्थान मिला l
उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) श्रीराम चौहान ने राजकीय उद्यान ताजव्यू गार्डन में आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता तथा प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल सदैव से ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहे हैं l इसी के चलते विद्यालय परिवार ने अभिवादन एवं शुभकामनाएँ भेजते समय हरित शुभकामनाएँ एवं हरित प्रभात, हरित नमस्कार को अपनाया है। विद्यालय के कार्यक्रमों में आने वाले अतिथियों को भी विद्यालय में नवपल्लव भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाता है
विद्यालय परिवार इस उपलब्धि से अत्यंत उल्लसित है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि विद्यालय द्वारा लगातार तीसरे वर्ष इन श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है। इस उपलब्धि के लिए वर्षभर अपना निर्देशन देने वाले विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने विद्यालय के उद्यानों की देखभाल और साज-सज्जा करने वाले मालियों की टीम को बधाई दी है।
- Πληρωμές Μπόνους Twin Casino και Εξυπηρέτηση Πελατών στην Ελλάδα - October 18, 2026
- Gok Verstandiger, Win Sneller in Nederland bij Slotoro Casino - October 16, 2026
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026