उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बच्ची के शरीर पर राम और राधे नाम के शब्द अपने आप ही उभर आएं है। इस आठ साल की बच्ची को देखने के लिए आस पास के लोगो का तांता लगा हुआ है। परिजनो का कहना है कि एक महीने से ऐसा हो रहा है। वहीं डॉक्टर भी इसे देख कर हैरान है। जबकि बच्ची पूरी तरह से नॉर्मल है। कई लोग इसे चमत्कार मान रहे है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माधोगंज विकासखंड के सहिजना गांव का है। जहां देवेन्द्र और मामता की चार संतानों में से दूसरे नंबर की बेटी साक्षी के शरीर पर धार्मिक नाम उभरे होने का दावा किया गया। पूरे इलाके में इसी की खूब चर्चा है।
साक्षी के पिता देवेन्द्र के अनुसार बेटी के शरीर राम और राधे नाम अपने आप लिख गए है। साक्षी के पिता देवेन्द्र के अनुसार 12 अक्टूबर को पहली बार परिवार के लोगो को साक्षी के शरीर पर खरोंच जैसे निशान दिखाई पड़े थे।
इसके बाद माधोगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिखाया गया। जहां उसे एलर्जी की दवा दी गई। फिर हरदोई स्थित एक नर्सिंग होम में उपचार के लिए जाया गया। मगर वहां भी कोई फायदा नहीं हुआ और बच्ची के शरीर पर खरोंच के निशान धार्मिक नामों में बदलते है। इस जो भी दिख रहा है अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पा रहा है। बच्ची के परिवार वालों ने पूजा पाठ कराया।
- आगरा का राजू गुप्ता कस्टोडियल डेथ मामला: मानवाधिकार आयोग का कड़ा रुख, मृतक के वारिस खोजो और 5 लाख का मुआवजा दो - March 21, 2026
- आगरा में डिजिटल डकैती: उधारी चुकाने के बहाने बुलाकर दो युवकों का अपहरण, 4 घंटे कार में बंधक बनाकर UPI से लूटी रकम - March 21, 2026
- आगरा में ईद-उल-फितर का मिला-जुला रंग: जामा मस्जिद में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, तो शिया समुदाय ने मनाया ‘शोक’ - March 21, 2026