Lucknow (Uttar Pradesh, India)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और जसवन्तनगर के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने ईद-उल-जुहा के मौके पर देश व प्रदेशवासियों को दिली मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करे कि सरकारी निर्देशों के आड़ में मुस्लिम समुदाय व नमाजियों का पुलिस उत्पीड़न न हो।
ईद-उल-जुहा हमें नेक राह पर चलने की नसीहत देता
श्री यादव ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह पर्व कुर्बानी के जज्बे और कौमी एकता के जरिए राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। ईद-उल-जुहा हमें नेक राह पर चलने की नसीहत देता है। देश व प्रदेशवासियों से गुजारिश है कि वे अमन चैन और भाईचारे के साथ रहें और प्रदेश में सामाजिक समरसता का माहौल बनाएं जिससे विकसित देश व उत्तर प्रदेश का सपना साकार हो सके।
इस्लाम की नसीहतों को जीवन में उतारें
श्री शिवपाल सिंह यादव ने अपने संदेश में कहा कि यह त्यौहार हमें जाति-पांत और मजहब का भेद मिटाकर इंसानियत को एक माला में पिरोने की सीख देता है। यह हमारे जमीर को पाकीजगी की राह पर ले जाकर ताउम्र नेकी पर चलने और बुराइयों से दूर रखने की तालीम देता है। श्री यादव ने मुस्लिम भाइयों से गुजारिश की है कि वे ईद-उल-जुहा के पाक मौके पर देश व प्रदेश में अमन, चैन, तरक्की, स्वास्थ्य और खुशहाली की दुआएं करें और इस्लाम की नसीहतों को जीवन में उतारें।

नितिन कोहली ने क्या कहा
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने भी दी ईद-उल-जुहा की बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि भारत का प्रत्येक त्योहार भाईचारे का संदेश देता है। बकरीद पर कुर्बानी का संदेश यही है कि हम देश के लिए सबकुछ कुर्बान कर दें। उन्होंने आशा जताई है कि देश और प्रदेश का प्रत्येक नागरिक कोरोना से खुद को सुरक्षित रखेगा।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026