Live Story Time
आगरा। आगरा के थाना शाहगंज अंतर्गत चौकी सराय ख्वाजा पर रविवार को सूचना मिली की 04 वर्षीय लावारिस बच्चा अर्जुन नगर के वोहरा हॉस्पिटल के बाहर रो रहा है। चौकी प्रभारी मांगेराम मौके पर पहुंचे। बालक ने अपना नाम रियांश बताया और कहा कि मैं अपने मम्मी-पापा के साथ हॉस्पीटल आया था। बच्चा अपना पता नहीं बता पा रहा था।
इसके बाद पुलिस टीम द्वारा आस पास के लोगों से पूछताछ की गई। सीसीटीवी कैमरे की फोटोज खंगाले गए। कुछ जानकारी हाथ लगने के बाद बच्चे को उसके माता-पीता से मिलवा दिया। बच्चा मिलने के बाद बच्चे के परिजनों के चेहरे खिल उठे।
थाना शाहगंज चौकी सराय ख्वाजा प्रभारी मांगेराम और आगरा पुलिस का खुशी के आंसुओ के साथ धन्यवाद किया।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में भाजपा नेता की कार पर हमला: फतेहाबाद में दबंगों ने की तोड़फोड़, साथी को पीटकर किया लहूलुहान - March 7, 2026
- उत्तर भारत में बढ़ा ‘ह्यूमिडिटी’ का टॉर्चर: दिल्ली-वाराणसी समेत कई शहरों में पसीने वाली गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड - March 7, 2026
- Agra News: गढ़ी महासिंह खेड़ा के अमित हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और हत्यारोपी गिरफ्तार, कत्ल में इस्तेमाल फावड़ा बरामद - March 7, 2026