Live Story Time
अपने प्यार सचिन के लिए पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने मीडिया में चल रही प्रेगनेंसी की खबर पर चुप्पी आखिरकार तोड़ दी है। पिछले कई दिनों से मीडिया में दावा किया जा रहा था कि सीमा हैदर प्रेगनेंट है।
अगर मैं बोलूंगी तो नजर लग जाती है
इन सवालों पर सीमा हैदर ने जवाब दिया है ये बात मैं नहीं कहना चाहूंगी कि प्रेगनेंसी है या नहीं। ये मेरा निजी मामला है। मै सबको बताना भी नहीं चाहती। अगर मैं बोलूंगी तो नजर लग जाती है।
वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए
इस बारे में कोई बात न की जाए। ये मेरा निजी मामला है। आपको बता दें कि सीमा हैदर ने तिरंगा यात्रा अभियान में हिस्सा लेते हुए अपनी छत पर तिरंगा लहराया। इतना ही नहीं तिरंगा साड़ी पहनी और वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए।
अब वह पूरी तरह से भारतीय हो चुकी है
इस मौके पर सीमा ने कहा कि अब वह पूरी तरह से भारतीय हो चुकी है। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म में काम करने से भी मना कर दिया है। फिल्म के लिए लोग उनके पास ऑफर लेकर आए थे। जिसे उन्होंने मना कर दिया है।
- आगरा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया - October 7, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव: मिथिला की तर्ज पर सजा विवाह स्थल; राजा-रानी के स्वरूपों ने निभाई कन्यादान की रस्म, गूंजे ‘जय श्रीराम’ और ‘जय तुलसी माता’ के जयकारे - October 7, 2026
- दिल्ली में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोले- ‘ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं’ - October 7, 2026