आगरा। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय रक्तदान अभियान के अंतर्गत आगरा मंडलीय परिषद की ओर से रविवार को पंचकुइया स्थित माथुर वैश्य भवन में दसवें राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा जीवनदान है। इसके साथ ही समाज को नेत्रदान, अंगदान और देहदान जैसे महादानों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों का जीवन बचाया जा सके और मानव सेवा का दायरा बढ़े। उन्होंने अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा द्वारा संचालित सेवा कार्यों की सराहना की।
मण्डल मंत्री सत्यप्रकाश गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश गुप्ता मामा के आवाहन पर महासभा द्वारा पूरे देश में 80 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे विभिन्न अस्पतालों में रक्त की आवश्यकता को पूरा करने में सहायता मिल सके और अधिक से अधिक मरीजों का जीवन बचाया जा सके। इसी क्रम में आगरा मंडल में आठ रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
आगरा मण्डल के शिविरों के माध्यम से 700 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा था है जिसमे से 500 यूनिट रक्त संचय किया गया। अगला शिविर 26 जुलाई को एत्मादपुर में शेष है। अतिथि गृह मंत्री मनोज गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंडल कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, श्रीमोहन रेपुरिया, वीरेन गुप्ता, संजय गुप्ता, राकेश गुप्ता (कॉन्ट्रैक्टर), विनोद गुप्ता सरार्फ, आदित्य गुप्ता, अशोक गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, विष्णु गुप्ता, संदीप गुप्ता, विनय गुप्ता, धीरज गुप्ता, नीरा गुप्ता, शालिनी गुप्ता, आकांक्षा गुप्ता, पद्मा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
- NEET REEXAM पर बढ़ा सियासी घमासान: अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना— ‘NEET है या CHEAT?’ - July 20, 2026
- भाजपा को शिक्षित लोग रास नहीं आते…जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, छात्रों और अभिभावकों के साथ खड़े होने का किया ऐलान - July 20, 2026
- लखनऊ में दरिंदगी: 4 साल की मासूम के साथ स्कूल वैन ड्राइवर ने किया दुष्कर्म, थाने में आरोपी को देखते ही कांप उठी मासूम - July 20, 2026