Hathras (Uttar Pradesh, India)। आपका रक्तदान दूसरे का जीवन दान है जहां भी मौका लगे रक्तदान करते रहना चाहिए। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर एसोसिएशन.ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के तत्वावधान में बागला स्थित ब्लड बैंक में एक पारंपरिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर का उद्घाटन करते हुए सदर विधायक हरिशंकर माहौर ने कहा कि रक्तदान व्यक्तियों को सर्वश्रेष्ठ दानियों की श्रेणी में खड़ा करता है।


जरूर करें रक्तदान
विधायक ने कहा कि ऐसे कोरोना संक्रमण काल में भी एडीएचआर द्वारा इस तरह का भागीरथी प्रयास किया गया है मे मानव अधिकार संस्था की भूरी-भूरी प्रशंसा करता हूं और इनके द्वारा जब भी समय-समय पर रक्तदान शिविर लगाए जाते हैं, उसमें मैं अपनी उपस्थिति अवश्य ही देता हूं। और आम जनता से अपील भी करता हूं ऐसे समय में जहां भी आपको मौका मिले रक्तदान जरूर करें। राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि आज का रक्तदान शिविर कोरोना संक्रमण काल की वजह से एक पारंपरिक रक्तदान शिविर के रूप में ही कराया जा रहा है। कोरोना संक्रमण काल खत्म होने के बाद विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे।
ये थे मौजूद
जिला अध्यक्ष सौरभ सिंघल ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हमारा प्रयास पूरे लाँकडाउन के समय भी रक्त की आपूर्ति कराते रहे है। हमारे पास जो भी कॉल रक्त के लिए आए हमने करते रक्तवीरों की मदद से उन जरूरतमंदों को रक्तदान कराकर उनकी आपूर्ति की है। शिविर में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि सुनीत आर्य, सभासद निशांत शर्मा, तरुण पंकज ,गुरून वार्ष्णेय,सीएमएस डॉ.आईबी सिंह, मुकेश गोयल, शैलेंद्र सांवलिया, मदन गोपाल वार्ष्णेय, उपवेश कौशिक, व ब्लड बैंक की पूरी टीम का सराहनीय सहयोग रहा।
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026