सामाजिक दूरी का पालन करते हुए खाद्यान्न वितरित किया
पुलिस-प्रशासन के साथ बस्तियों में गरीबों की सेवा हो रही
Agra (Uttar Pradesh , India) । जन-जन में एक सेवादार जाग उठे, इस दृष्टिकोण से काम कर रहा है सन्त निरंकारी मिशन। कोरोना के महासंकट के चलते कई ऐसे परिवार हैं जिनके घर में दो वक्त का राशन तक नहीं बचा और न ही जेब में इतने पैसे कि वे 7 दिन का भी इकठ्ठा राशन जमा कर सकें। संत निरंकारी मिशन की आगरा शाखा इन विपरीत परिस्थिति में एक आशा की किरण बनकर सामने आया। सारी जिम्मेदारी सरकार या प्रशासन पर न थोपकर अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करने की प्रेरणा देते हुए पिछले कई दिनों से जरूरतमन्दों की मदद के लिए उठ खड़ा हुआ। मिशन के सेवादार और सेवादल एक साथ सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए आगे आये और लोगों को कोरोना वायरस त्रासदी से निपटने के लिए सेफ्टी के टिप्स देते हुए अपना फर्ज निभाया।
रोजमर्रा की चीजें उपलब्ध कराईं जा रहीं

संत निरंकारी मिशन आगरा की जोनल इंचार्ज माता कांता महेन्द्रू ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर पूरे देश में संत निरंकारी मिशन गरीब, निर्धन, बेसहारा और निराश्रित लोगों को रोजमर्रा की चीजें उपलब्ध करा रहा है।
जारी रहेगी सेवा
पिछले दिनों संत निरंकारी भवन अर्जुन नगर से जोनल इंचार्ज माता कांता महेन्द्रू ने गरीब बेसहारा निराश्रित लोगों को 10 किलो आटा, 1 किलो दाल, 1 किलो रिफाइंड, 1 किलो नमक के पैकेट का वितरण किया। साथ ही साथ संत निरंकारी भवन मिशन ने यह साफ कर दिया है कि जब तक देश में ऐसे लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। तब तक निरंतर संत निरंकारी मिशन गरीब निराश्रित बेसहारा लोगों की मदद करता रहेगा।

लॉकडाउन में सेवा
माता कांता महेन्द्रू ने बताया कि इससे पूर्व भी संत निरंकारी मिशन आगरा द्वारा गरीब बेसहारा निराश्रित लोगों को भोजन का भी वितरण कराया गया है। देश में जब-जब विपत्ति आई है या फिर आपदा आई है, संत निरंकारी भवन गरीब निराश्रित बेसहारा लोगों के लिए खड़ा रहा है। चाहे रक्तदान की बात हो, चाहे सेवा भाव की बात हो या गरीबों को भोजन और अन्न वितरण कराने की बात हो। संत निरंकारी मिशन आगरा कभी पीछे नहीं रहा है। यही वजह है कि अपने मिशन को पूरा करने के लिए एक बार फिर संत निरंकारी भवन लॉकडाउन के चलते गरीबों को उनकी जरूरतमंद चीजें उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है।

इन्होंने निभाई प्रमुख भूमिका
गरीब निराश्रित और बेसहारा लोगों को जरूरतमंद चीजों का वितरण कुछ मात्रा में संत निरंकारी मिशन आगरा से किया गया। तो कुछ का वितरण संत निरंकारी भवन मिशन से जुड़े लोगों और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में गली मोहल्ले और बस्तियों में जाकर किया गया है। इस अवसर पर माता कान्ता जी के नेतृत्व में सेवादल के क्षेत्रीय संचालक महेश चौहान, निरंकारी सेवादल संचालक शिशुपाल सिंह, ज्ञान प्रचारक अमन महेंद्रू, मीडिया प्रभारी रवि मल्होत्रा, सतीश आनंद आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026