Agra, Uttar Pradesh, India. कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती ब्रज प्रांत, आगरा के तत्वावधान में संस्कार भारती आगरा, पश्चिम “प्रताप” द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी (मंगलवार) को बड़ा कार्यक्रम करने जा रह है। संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक “भारत वंदे मातरम्” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को साकेत कॉलोनी स्थित विश्व संवाद केंद्र में आयोजकों द्वारा कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र जारी किया गया।
मिलेगा कर्मवीर योद्धा सम्मान
आयोजकों ने पत्रकारों को बताया कि समारोह में 251 दीप जलाकर भारत माता का पूजन एवं आरती की जाएगी। साथ ही, वैश्विक आपदा के दौरान आमजन की सेवा करने वाले एक दर्जन चिकित्सकों एवं पुलिसकर्मियों को कोरोना कर्मवीर योद्धा सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर होली लाइट पब्लिक स्कूल और सुर संगम संस्थान के बच्चे देशभक्ति परक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
सांसद होंगे मुख्य वक्ता
समारोह के मुख्य वक्ता सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल रहेंगे। डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह मुख्य अतिथि होंगे। मुकेश गोयल (नेशनल केमिकल्स) विशिष्ट अतिथि रहेंगे।
डॉ. पंकज नगायच को बनाया कार्यक्रम प्रभारी
कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। डॉ. पंकज नगायच को कार्यक्रम प्रभारी, इंजी. नीरज अग्रवाल को कार्यक्रम समन्वयक, नरेश जिंदल को कार्यक्रम संयोजक और राजीव सिंघल को कार्यक्रम का सह संयोजक नियुक्त किया गया है। आरएसएस के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुभाष वोहरा, आशीष अग्रवाल, मनोज पचौरी, सुरेश चंद्र अग्रवाल, दीपक गर्ग, नवीन गौतम, रवि नारंग, मुरारी लाल वर्मा, प्रदीप सिंघल और छीतर मल गर्ग भी प्रमुख रूप से तैयारियों में जुटे हैं।\
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026