arun singh bjp

UP Election 2022 भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने प्रबुद्धजनों कहा- अपने सुनहरे कल के लिए भाजपा को वोट दें

Election POLITICS REGIONAL

डॉ. भानु प्रताप सिंह

Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने प्रबुद्धजन विचार-विमर्श कार्यक्रम में डंके की चोट पर भाजपा के लिए वोट मांगे। उन्होंने मोदी और योगी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। फिर कहा- जाति धर्म, मजहब से परे होकर राष्ट्र और प्रदेश, आने वाली पीढ़ियों के लिए और अपने सुनहरे कल के लिए भाजपा को वोट दें। इस दौरान आगरा विकास मंच के संस्थापक अशोक जैन सीए का स्मरण किया। यह कार्यक्रम आगरा विकास मंच, जैन सोशल ग्रुप और शहर के सभी सामाजिक संगठनों ने सुराना भवन, न्यू राजामंडी में किया था। इसमें आगरा की सभी प्रमुख समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे। मंच पर डॉ. ज्ञान प्रकाश, राजकुमार जैन, डॉ. वत्सला प्रभाकर विराजमान रहे। सरस संचालन संदेश जैन ने किया।

सबसे पहले अरुण सिंह का माल्यार्पण, शॉल, स्मृति चिह्न और मिष्ठान्न देकर शानदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में सुनील कुमार जैन, सुशील जैन, आशीष जैन, ध्रुव जैन, योगेश कंसल, अजय अग्रवाल भैय्यू जी, अम्बरीश पटेल, महेन्द्र जैन, प्रेमचंद जैन, नरेश पारस, डॉ. बीना लवानिया, शीला बहल, ब्रज मोहन अग्रवाल, अजय कंसल, किशन अग्रवाल, बीडी अग्रवाल, अरविन्द शर्मा गुड्डू, शलभ शर्मा, डॉ. विजय कत्याल, विजय सेतिया, जयराम दास, कमलचंद जैन, राकेश जैन एमएम फोम, संजीव तिवारी, सीए आशीष जैन, अरुण अग्रवाल सीए, बांकेलाल माहेश्वरी, भाजपा बृज क्षेत्र के नेता गौरव राजावत, शैलू पंडित आदि ने स्वागत किया। महेन्द्र जैन ने देशभक्ति के गीत सुनाए। सुनील विकल ने धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा को घर-घर वोटर पर्ची बंटवानी चाहिए। इससे बहुत लाभ होगा।

Social workers agra
आगरा के प्रबुद्धजन

अरुण सिंह ने दो घंटा विलम्ब से आने पर क्षमायाचना करते हुए कहा-  पार्टी का मुखिया अच्छा हो तो वह पार्टी सेवा का काम करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भरोसेमंद नेतृत्व है। 2014 में कहा था कि सरकार में आए तो गरीबों का ध्यान देंगे क्योंकि आजादी के बाद से नहीं हुआ था। आजादी के बाद भी लोगों ने बैंक नहीं देखी थी। मोदी ने जनसामान्य का बैंक खाता खुलवाया। इसका लोग मजाक उड़ा रहे थे लेकिन कोविड का संकट आया, लॉकडाउन से देशभर में सारी चीजें ठप हो गईं तो उस समय एक बटन दबाकर 20 करोड़ महिलाओं को 500-500 रुपये दिए। पांच-पांच किलो अनाज दिया। पेंशनधारियो की मदद की। 8 करोड़ किसानों के खाते में एक बटन दबाते ही पैसा पहुंचाया। अगर बैंक खाता न खुले होते तो क्या होता। एमएसएमई सेक्टर को तीन लाख करोड़ रुपये की बैंक गारंटी दी। बैंक ब्याज घटाया। ईएमआई को घटाया। आर्थिक क्षेत्र में उस संकट के समय जो करना चाहिए, किया। आत्मनिर्भर भारत में पांच लाख करोड़ के स्थान पर 20 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की और अभी तक 27 लाख करोड़ खर्च हो चुके हैं। इसी कारण आईएमएफ ने कहना शुरू कर दिया कि भारत की विकास दर ठीक है। बजट भी सी के अनुरूप आया है। भारत की जीडीपी विश्व की सबसे तेज गति से चल रही है।

 उन्होंने कहा- नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता की दर नम्बर वन पर है। प्रधानमंत्री ने थाली बजाने, मोमबत्ती जलाने की बात कही तो सबने किया। लोकप्रियता का प्रमाण यह है कि भाजपा को 2014 की तुलना में 2019 में 5 करोड़ वोट अधिक मिले। प्रधानमंत्री विदेश जाते हैं तो यहां से अधिक तालियां वहां बजती हैं। विश्व के लीडर के रूप में उभरे हैं। देश और समाजहित में निर्णय लेने वाले हैं। पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक किया। धारा 370 समाप्त करने, तीन तलाक को रोकने, राम मंदिर, वन नेशन वन टैक्स का निर्णय लिया। इसका परिणाम यह कि डेढ़ लाख करोड़ रुपये जीएसटी संग्रह आता है। अच्छा काम करने वालों का उत्पीड़न नहीं है। फेसलेस असिस्समेंट हो रहा है। मेक इन इंडिया, डिजिटल इंजिया के माध्यम से नए भारत का निर्माण हो रहा है।

मंचासीन बाएं से डॉ. वत्सला प्रभाकर, अरुण सिंह, राजकुमार जैन, डॉ. ज्ञान प्रकाश, संदेश जैन. खड़े हैं सुशील जैन।

अरुण सिंह ने कहा- नेतृत्व को त्यागी, तपस्वी, ईमानदार होना चाहिए। सात साल हो गए हैं और मोदी जी पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। एक दिन की भी छुट्टी नहीं लेते हैं। 18 घंटे काम करते हैं। विदेश से लौटते ही तुरंत काम पर लग जाते हैं। बड़े परिप्रेक्ष्य में देखेंगे तो मोदी जैसा नेतृत्व 100 साल में एक बार जन्म लेता है। उनका काम इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। लोगों को स्वस्थ रखने के लिए नल से जल दे रहे हैं। इसके लिए 60 हजार करोड़ रुपये की घोषणा बजट में की है। पहले वैक्सीन बनती थी विदेश में। 10 साल इंतजार करना पड़ता था। इस बार कोरोना की वैक्सीन अपने देश में बनवाई। 165 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा- पहले आगरा शहर में डॉक्टरों से फिरौती मांगी जाती थी। कोसी में दो बार दंगा हुआ। यहां रुका तो सहारनपुर में दंगा। उत्तर प्रदेश दंगा का प्रदेश था। जब सरकार का मंत्री कहे कि अल्पसंख्यकों पर कार्रवाई नहीं करना है तो क्या होगा। योगी जी के नेतृत्व में एक भी दंगा नहीं हुआ, यह उपलब्धि है। हमने कहा था कि माफियाओं का राज नहीं होगा और आज या तो वे जेल में हैं या उत्तर प्रदेश से बाहर हैं। जब बढ़िया मुख्यमंत्री हो तो बिजनेस कम्युनिटी को आनंद आता है। आज लोग पलायन नहीं कर रहे हैं। सरकार से यही उम्मीद होती है कि कानून व्यवस्था का राज स्थापित करे और यह हुआ है।

Arun singh
संबोधित कर रहे हैं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री Arun singh

अरुण सिंह ने कहा- कोविड संकट के दौरान आपने लोगों की बढ़-चढ़कर मदद की और यही भारत की आत्मा है। छोटे-मोटे मुद्दे हो सकते हैं लेकिन व्यापक लक्ष्य की ओर देखें। जन्माष्मी, रंगोत्सव, दीपोत्सव में भाग लेकर भारतीय संस्कृति को प्रमोट किया। अयोध्या में प्रधानंमत्री राम मंदिर के लिए भूमिपूजन करते हैं। काशी में टीका लगाकर निकलते हैं। कुंभ मेला में गंगा स्नान करते हैं। हम सभी को गर्व की अनुभूति होती है। पूर्व प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने ऐसा क्यों नहीं किया। मोदी और योगी की अच्छी जोड़ी चल रही है। हर काम तेज गति से हो रहा है। पांच साल पुनः भारतीय जनता पार्टी को दें।

Dr. Bhanu Pratap Singh