Agra, Uttar Pradesh, India. प्राचीन कैलाश मंदिर के प्रांगण में संकल्प सेवा संस्था की वेबसाइट http://Sankalpsewasanstha.com लांच की गई। लॉन्चिंग कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के महंत निर्मल गिरी, राकेश शुक्ला, असिस्टेंट कमिश्नर GST, मनोज शर्मा (ब्रिगेडियर से.नि.), भूपेंद्र सिंह सोबती, प्रांतीय महासचिव फेम एवं नीतेश शर्मा द्वारा भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
संकल्प सेवा संस्था के आईटी हेड कुणाल कुलश्रेष्ठ ने मुकुल कोरानी के सहयोग से वेबसाइट बनाई है। अतिथियों ने लैपटॉप पर बटन दबा कर वेबसाइट लांच की। इसके साथ ही संस्था की पहुंच 162 देशों में हो गई। गायिका निशिराज द्वारा भगवान शिव के लिए “सत्यम शिवम सुंदरम” गीत गाया। बाल कलाकार खुशनव खिरवार ने शिव तांडव स्त्रोत्र पर नृत्य प्रस्तुत किया।
इसके बाद संस्था द्वारा राष्ट्र के शहीदों की स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन मानव सेवा चेरिटेबल ब्लड बैंक के ओम प्रकाश चौधरी के निर्देशन में किया गया। 19 यूनिट रक्तदान हुआ।इसके माध्यम से हीमोफीलिया के बच्चों, कैंसर पीड़ित मरीजों एवं अन्य ज़रूरतमंदों की मदद की जाएगी।
कार्यक्रम में डी सी शर्मा, प्रदेश विद्युत चेयरमैन फेम, हरेश अग्रवाल, अध्यक्ष फेम, अलका सिंह, नटरंजली थियेटर आर्ट्स, ईशा सूरी, श्याम सेवक संघ की राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसडर, लोकेंद्र शर्मा एडवोकेट (कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन सेक्रेटरी), रविन्द्र मोहन अग्रवाल, चंद्रमोहन खंडेलवाल, विजय गोयल, राजेश खुराना, पीयूष उपाध्याय, अतुल कुलश्रेष्ठ, विजय सिंह, सुदीप उमा सिंह, आरती सिंह, सौरभ खिरवार, लालाराम तेनगुरिया की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
संस्था की महासचिव सोनी त्रिपाठी ने संस्था के कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। संस्था का परिचय उपाध्यक्ष डॉ. सुफल राय ने दिया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष बृजेश पंडित द्वारा किया गया। धर्मवीर कौशिक, शोभा मीणा, बृजेश गिरी, अनुज दीक्षित, दिव्या पांडे, अर्जुन सिंह, अंशुल पंडित ने संस्था की ओर से व्यस्थाएं संभाली।
मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते.. उपन्यास खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
Mere Husband Mujhse Pyar Nahi Karte Second Editions
https://www.amazon.in/dp/B09CCQG6PR/ref=cm_sw_r_awdo_navT_a_5KRKE0C543JP6EHMY17M
- Les Jeux Premium en Direct avec Croupier au Spinaura Casino dans l’Hexagone - October 22, 2026
- Mijn Rit Door het JackWin Casino Spelaanbod Verkenner Rapport - October 21, 2026
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026