नई दिल्ली। बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद विवाद मचा हुआ है। साक्षी मलिक ने इसको लेकर संन्यास का एलान कर दिया था, जबकि बजरंग पुनिया ने पद्म श्री लौटाने की बात कही। इन सबके बीच गोंडा में आयोजित होने जा रही जूनियर नेशनल चैंपियनशिप पर साक्षी मलिक ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, क्या इस देश में नंदनी नगर के अलावा कहीं पर भी नेशनल करवाने की जगह नहीं है क्या?
साक्षी मलिक ने एक्स पर लिखा कि, मैंने कुश्ती छोड़ दी है पर कल रात से परेशान हूं, वे जूनियर महिला पहलवान क्या करें जो मुझे फ़ोन करके बता रही हैं कि दीदी इस 28 तारीख़ से जूनियर नेशनल होने हैं और वो नयी कुश्ती फेडरेशन ने नन्दनी नगर गोंडा में करवाने का फ़ैसला लिया है।
मैंने कुश्ती छोड़ दी है पर कल रात से परेशान हूँ वे जूनियर महिला पहलवान क्या करें जो मुझे फ़ोन करके बता रही हैं कि दीदी इस 28 तारीख़ से जूनियर नेशनल होने हैं और वो नयी कुश्ती फेडरेशन ने नन्दनी नगर गोंडा में करवाने का फ़ैसला लिया है।
गोंडा बृजभूषण का इलाक़ा है। अब आप सोचिए कि…— Sakshee Malikkh (@SakshiMalik) December 23, 2023
इसके साथ ही उन्होंने कहा, गोंडा बृजभूषण का इलाक़ा है। अब आप सोचिए कि जूनियर महिला पहलवान किस माहौल में कुश्ती लड़ने वहां जाएंगी। क्या इस देश में नंदनी नगर के अलावा कहीं पर भी नेशनल करवाने की जगह नहीं है क्या? समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं?
- ट्रांस यमुना में जैन समाज का नई ऊर्जा के साथ आगाज़: श्री 1008 चंद्र प्रभु मंदिर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ, समाज सेवा का लिया संकल्प - July 15, 2026
- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की सख्त चेतावनी: पीजीटी-टीईटी परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं से बचें अभ्यर्थी - July 15, 2026
- जी.डी. अग्रवाल जैसा हश्र न हो जाए… सोनम वांगचुक के संघर्ष के समर्थन में उतरे आप सांसद संजय सिंह, भाजपा नेताओं से अंतरात्मा जगाने की अपील - July 15, 2026