आगरा: भारतीय क्रिकेट टीम के बेहद लोकप्रिय सदस्य रहे क्रिकेटर शिखर धवन मंगलवार को अपने परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। उन्होंने ताजमहल पर लगभग एक घंटा बिताया।
शिखर धवन ताजमहल की खूबसूरती देख शिखर अभिभूत हो गए। उन्होंने ताजमहल की वास्तुकला की जानकारी ली और पूछा कि क्या सच में ताजमहल के कारीगरों के हाथ कटवा दिए गए थे। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि ताजमहल को बनने में कितना समय लगा, कितने कारीगरों ने बनवाया, कितना खर्चा आया।
असली और नकली कब्रों के बारे में शिखर को बताया गया कि वो उर्स के दौरान ही खोली जाती हैं। शिखर ने ताजमहल की तारीफ की और लिखा कि सुंदरता अभूतपूर्व है। शिखर धवन को देखकर पर्यटकों में सेल्फी लेने की होड़ मच गई। शिखर ने अपने सभी फैंस का अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने ताजमहल के इतिहास, वास्तुकला आदि की पूरी जानकारी ली। अपने परिवार के साथ फोटो भी खिंचवाई।
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026