मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार मुरादाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने बिलारी, मुरादाबाद में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही किसान महासम्मेलन में सम्मिलित होते लोगों को संबोधित किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उनकी 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा चौधरी साहब भारत की अर्थव्यवस्था की बारीक जानकारी रखते थे। उन्होंने बड़ी स्पष्टता के साथ कहा था कि अगर किसान गरीब रहेगा तो भारत समृद्ध नहीं हो सकता है।
चौधरी साहब भारत की अर्थव्यवस्था की गहन जानकारी रखते थे।
उन्होंने बड़ी स्पष्टता के साथ कहा था कि अगर किसान गरीब रहेगा तो भारत समृद्ध नहीं हो सकता है… pic.twitter.com/1PmL18KLL6
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 23, 2023
इसके साथ ही कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का किसान लगातार आगे बढ़ रहा है। किसानों को कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश की सभी चीनी मिलों को चलाया जा रहा है। इसके साथ ही गन्ना किसानों का लगातार भुगतान भी किया जा रहा है। प्रदेश के सभी किसानों तक लाभ पहुंचे इसके लिए कई योजनाएं तैयार की गई है।
विपक्षी दल, संवैधानिक पदों पर बैठे हुए महानुभावों का भी सम्मान नहीं कर रहे हैं। मा. उपराष्ट्रपति के अपमान का कांग्रेस के नेता वीडियो बना रहे थे… pic.twitter.com/dYpfh54WIX
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 23, 2023
https://www.amazon.in/dp/B0CQKLRQM2
- आगरा के खंदारी क्षेत्र में सड़क पर युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - September 19, 2026
- आगरा में गणपति विसर्जन की अनूठी पहल: यमुना में सीधे विसर्जन पर रोक, प्रमुख घाटों पर बनाए गए गंगाजल से भरे कृत्रिम विसर्जन कुंड - September 18, 2026
- आगरा में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला राधे मीना गिरफ्तार, फर्जी मुहरें और नियुक्ति पत्र बरामद - September 18, 2026