लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले खिलाड़ी हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने राहुल को 17 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले सीजन तक राहुल पंजाब किंग्स का हिस्सा था। वहां उन्हें खेलने के लिए 11 करोड़ रुपये मिलते थे। सबसे ज्यादा पैसे हासिल करने वाला खिलाड़ी होने के बाद भी राहुल ने कोलकाता के खिलाफ मैच के बाद सैलरी बढ़ाने की मांग रख दी।
ज्यादा पैसे मिलने चाहिए
कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR vs LSG) का मुकाबला काफी रोमांचक हुआ था। मैच की अंतिम गेंद पर इसका नतीजा निकला। मैच के बाद राहुल ने इंटरव्यू में हंसते हुए कहा कि इस तरह के मैच के लिए उन्हें ज्यादा पैसे मिलने चाहिए। राहुल ने कहा, ‘मुझे शायद इस तरह के मैच के लिए और अधिक भुगतान किया जाना चाहिए। हम इस सीजन में इस तरह के मैच से चूक गए थे। बहुत से ऐसे मैच नहीं हैं जो आखिरी गेंद तक गए हों, शायद कुछ ऐसे भी जो आखिरी ओवर तक गए हों।’
इस मैच से सीख मिली
केएल राहुल का कहना है कि इस तरह के मैच में टीम को काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा, ‘टाइमआउट के दौरान केवल बात यह थी कि आप अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदों करने की कोशिश करें। जिस क्षण हम प्लानिंग से भटके, बल्लेबाजों के लिए खेलना आसान हो गया। हमारे लिए अच्छी सीख। इस तरह की जीत टीम को एक साथ रखने में मदद करती है।’
इस सीजन शानदार रही कप्तानी
पिछले दो सीजन से राहुल पंजाब किंग्स के कप्तान थे, लेकिन टीम एक बार भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। उनकी कप्तानी पर भी लगातार सवाल उठ रहे थे। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वह वनडे में भारतीय टीम के कप्तान थे और टीम 3-0 से सीरीज हार गई। इन सब के बीच आईपीएल में उनकी कप्तानी पर सभी की नजरें थीं। यहां उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है। कई मौकों पर केएल राहुल ने टीम के लिए मैच बदलने वाले फैसले लिए हैं। जिसकी वजह से उनकी काफी तारीफ हो रही।
-एजेंसियां
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026