जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने यह ऐलान कर सभी को चौंका दिया है कि ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब काशी के संत ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग का पूजन करने जाएंगे. जगतगुरू शंकराचार्य ने अपने शिष्यों को निर्देश दिया है कि वो काशी जाकर ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग का 4 जून को जलाभिषेक करें. जानकारी के अनुसार शंकराचार्य प्रतिनिधि अविमुक्तेश्वरानंद की अगुवाई में संत जलाभिषेक करेंगे. हालांकि इस ऐलान के होते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
प्रशासन और पुलिस सतर्क
शकंराचार्य के इस ऐलान के बाद प्रशासन और पुलिस के अधिकारी सतर्क हो गए हैं. और शहर में कानून-व्यवस्था बढ़ा दी गई है. इसके साथ ही परिसर की सुरक्षा भी चाक चौबंद कर दी गई है.
वहीं इससे पहले मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने अगली तारीख 4 जुलाई की तय कर दी है. अदालतों में 1 जून से गर्मी की छुट्टियां होने के चलते ये निर्णय लिया गया था. पिछले सोमवार को हुई सुनवाई के बाद दोनों पक्षों को सीलबंद लिफाफों में सर्वे के दौरान मस्जिद परिसर की वीडियोग्राफी की सीडी भी दी गई थी. हालांकि बाद में ये वीडियो लीक हो गया था और इस पर एक और विवाद खड़ा हो गया था. उसी शाम को हिंदू पक्ष ने अपने सीलबंद लिफाफे दिखाने के बाद कहा था कि वीडियो कहां से लीक किया गया इसकी जांच की जानी चाहिए.
इसके साथ ही हिंदू पक्ष ने वीडियो लीक होने के मामले में कहा था की वीडियो जिस दिन कोर्ट से दोनों पक्षों को सीलबंद लिफाफे में मिला उसी दिन टीवी पर लीक हो गया था. ऐसे में इस मामले की जांच होनी चाहिए. साथ ही हिंदू पक्ष ने कहा कि इस मामले के खिलाफ वो कोर्ट में शिकायत भी करेंगे. इसको लेकर मामले ने तूल पकड़ ली थी.
-एजेंसियां
- ‘चोली के पीछे क्या है गाने पर मार-मार कर नचवाया’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलक उठा सपा नेताओं का दर्द; इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर - August 22, 2026
- सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले- ‘एकरंगी क्या जानें पीडीए के बहुरंग, जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना मजबूत होगा पीडीए’ - August 22, 2026
- अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर गरमाई यूपी की सियासत: जयंत चौधरी, केशव मौर्य और मायावती ने बोला तीखा हमला - August 22, 2026