केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की और कश्मीर में टारगेट किलिंग की हालिया घटनाओं पर चर्चा की. केंद्रीय राज्य मंत्री प्रधानमंत्री कार्यालय डॉ जितेंद्र सिंह भी बैठक में शामिल हुए. जानकारी के मुताबिक बैठक अभी भी जारी है. कश्मीर के हालातों पर गृहमंत्री जानकारी ले रहे हैं. इधर कश्मीर में गुरुवार को भी एक हिंदू कर्मचारी की हत्या आतंकवादियों ने कर दी है. कश्मीर में टारगेट किलिंग से दुखी और घबराए हिंदू कर्मचारियों ने सामूहिक पलायन की चेतावनी दी थी.
यह बैठक ऐसे दिन हुई है जब जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में तीन दिनों में घाटी में हिंदुओं पर दूसरे लक्षित हमले में राजस्थान के एक बैंक प्रबंधक की आतंकवादी ने गोली मारकर हत्या कर दी. इलाक़ाही देहाती बैंक की अरेह शाखा में घुसकर आतंकवादी ने बैंक मैनेजर विजय कुमार को गोली मार दी. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हत्यारा शाखा में घुसता है, गोली चलाता है और भाग जाता है. घायल विजय कुमार को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था तब उन्होंने अंतिम सांस ली. इससे पहले भी हिंदू महिला टीचर रजनी बाला को गोली मार दी गई थी. पिछले महीने बडगाम में मजिस्ट्रेट कार्यालय के अंदर एक कश्मीरी पंडित राहुल भट की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद से समुदाय के सदस्य विरोध कर रहे हैं.
हालांकि कश्मीर प्रशासन ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए कहा था कि सभी हिंदू कर्मचारियों को जिला मुख्यालय पर तैनाती दी जाएगी और उनकी सुरक्षा के इंतजाम होंगे. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी इस संबंध में मीटिंग बुलाई थी. इस बैठक में फैसला लिया गया है कि सभी हिंदू समुदाय के सभी कर्मचारियों को जिला मुख्यालयों में ट्रांसफर किया जाएगा.
-एजेंसियां
- ‘चोली के पीछे क्या है गाने पर मार-मार कर नचवाया’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलक उठा सपा नेताओं का दर्द; इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर - August 22, 2026
- सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले- ‘एकरंगी क्या जानें पीडीए के बहुरंग, जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना मजबूत होगा पीडीए’ - August 22, 2026
- अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर गरमाई यूपी की सियासत: जयंत चौधरी, केशव मौर्य और मायावती ने बोला तीखा हमला - August 22, 2026