Agra, Uttar Pradesh, India. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बृज प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला ने सिनर्जी हॉस्पिटल को दो वेंटिलेटर सेवा इंटरनेशनल संस्थान की ओर से प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गरीब, निराश्रित मरीजों की सहायता करना परमात्मा की सेवा है। संघ की स्थापना 1925 ई. में हुई और तभी से सेवा कार्य में लगा हुआ है। संघ, सेवा भारती के माध्यम से सेवा करता है। सेवा भारती का कार्य 70-80 देशों में चल रहा है।
सबसे अच्छा काम अलीगढ़ में
उन्होंने बताया कि कोरोना काल में ब्रज प्रान्त में अनेक सेवा कार्य हुए। चिकित्सा के क्षेत्र में सबसे अच्छा काम अलीगढ़ में हुआ। वहां अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को भी वेंटिलेटर दिए गए जबकि मुस्लिम समाज ने वैक्सीन का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि 1810 के आसपास दवाई, वैक्सीन और सर्जिकल को लेकर एलोपैथी का विकास हुआ लेकिन अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में इसका अभाव है।
सावधान रहने की आवश्यकता
डॉ. हरीश रौतेला ने कहा कि आज भारतीय नेतृत्व ने सात साल में देश को ऊंचाई पर स्थापित किया है। कई क्षेत्रों में हम आत्मनिर्भर बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 18 देशों ने सम्मानित किया और कोरोना महामारी में इन देशों ने सहायता की। देश में दो स्वदेशी वैक्सीन बनाकर दुनिया को दिखा दिया कि भारत अब पहले वाला नहीं रहा है। वैक्सीन के विरोध में वातावरण बनाने के लिए 350 लेख, 147 कार्टून और 350 सेमिनार किए गए। विरोधी अभी रुके नहीं है। उनकी नजर श्रीराम मंदिर निर्माण, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा आदि पर पर है ताकि देश का माहौल बिगाड़ा जा सके। हमें ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
कोरोना काल में संघ ने क्या किया
इस अवसर पर प्रमोद चौहान ने बताया कि कोरोना काल में संघ ने 25000 लोगों को भोजन कराया। करीब 100000 लोगों को मुफ्त राशन की व्यवस्था कराई गई। प्रवासियों के लौटने पर उनके रोजगार की व्यवस्था के लिए रोजगार भारती का गठन किया गया। एक सर्वेक्षण के माध्यम से ऐसे लोगों की खोज की गई जिनको रोजगार की आवश्यकता है और रोजगार की व्यवस्था कराई गई। विभाग कार्यवाह पंकज खंडेलवाल ने 1000 से अधिक ऑक्सीन सिलेंडर 300 लोगों में वितरित कराए। साथ ही लागत मूल्य पर रेमडेसिविर इंजेक्शन मुहैया कराए गए। इसके अलावा भी संघ एवं विविध क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के माध्यम से अनेक सेवा कार्य चलाए गए।
उल्लेखनीय उपस्थिति
कार्यक्रम का संचालन एनएमओ के डॉ. प्रशांत गुप्ता ने किया। अध्यक्षता सीए उमेश कुमार (सेवा भारती ब्रज प्रान्त) ने की। धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. राकेश त्यागी ने किया। कार्यक्रम में प्रान्त प्रचार प्रमुख केशव शर्मा, अशोक कुमार कुलश्रेष्ठ, फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, पंकज खण्डेलवाल विभाग कार्यवाह, डॉ. केसर सिंह पूर्वी महानगर प्रचार प्रमुख, सम्पर्क प्रमुख राधाकिशन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।अगर शिवाजी 5 – 6 वर्ष और जीवित रहते तो अंग्रेज सफल नहीं होतेः आरएसएस
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026