Aligarh, Uttar Pradesh, India. अपनी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा व शिक्षा संपन्न होने के बाद विद्यार्थियों को अच्छे प्लेसमेंट दिलवाने के लिए पहचाने जाने वाले मंगलायतन विश्वविद्यालय को दो पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इलेट्स टेक्नोमीडिया द्वारा आयोजित 19 वें विश्व शिक्षा शिखर सम्मेलन 2021 में मंविवि को “नवाचार में भारत का अग्रणी विश्वविद्यालय” तथा “ट्रेनिंग एन्ड प्लेसमेंटस में उत्कृष्ट विश्वविद्यालय” का पुरस्कार दिया गया है।
विवि के कुलपति प्रो केवीएसएम कृष्णा ने इलेट्स टेक्नोमीडिया को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विवि निरंतर ही क्षेत्र के विकास पर बल देता आया है। विवि में अच्छी व गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा विद्यार्थियों को दी जाती है। इसके साथ -साथ प्लेसमेंट सर्विस भी बहुत बेहतर है। उन्होंने सभी शिक्षकों, कर्मियों, छात्रों को बधाई दी।
मानविकी संकाय के डीन प्रो जयंतीलाल जैन ने कहा कि विवि के द्वारा हमेशा से ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया जाता रहा है। ऐसे ही कार्य आगे भी किए जाते रहेंगे। कुलसचिव ब्रिग समर वीर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय समाज के सभी वर्गों के लिये उच्च स्तरीय शिक्षा एवं कौशल प्रदान करते रहने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी प्रतिबद्ध रहेगा।
पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के डीन एन्ड डायरेक्टर प्रो शिवाजी सरकार ने कहा कि विवि देश के सबसे बड़े राज्य यूपी को बदलने की ओर अग्रसर है। जॉइंट रजिस्ट्रार डॉ दिनेश शर्मा ने सभी को बधाई देते हुए विवि को अधिक उच्चाईयों तक पहुंचाने के लिए सभी के सहयोग की बात कही। इस उपलब्धि पर अकादमिक और अनुसंधान के निदेशक प्रो उल्लास गुरूदास, डायरेक्टर कंप्लायंस वेंकट पीवी राओ, प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत आदि ने सभी को बधाई दी।
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026