bjp mla

Report to Nation मोदी राज में भारत का स्वर्णिम काल, तीन तलाक की कबीलाई संस्कृति खत्म, देखें वीडियो

NATIONAL POLITICS REGIONAL

Agra, Uttar Pradesh, India. केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में भाजपा ‘8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 मई 2019 को अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ ली थी। वह पहली बार 26 मई 2014 को देश के प्रधानमंत्री बने थे। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन सत्तो लाला फूड कोर्ट शाहगंज पर किया गया। पत्रकार वार्ता में भारत सरकार के कानून एवं न्याय राज्यमंत्री और आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सत्ता को सेवा का माध्यम मानकर गरीबों, किसानों, महिलाओं और वंचितों को उनके अधिकार दिए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में नरेंद्र मोदी ने देश के हर नागरिक के सपनों और आकांक्षाओं को पंख देकर उनमें नया आत्मविश्वास जगाया है। तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने से कबीलाई संस्कृति खत्म हुई है। मोदी राज में भारत का यह स्वर्णिम काल है।

विश्व में भारत की नई पहचान

इस मौके पर सरकार की उपलब्धियां बताते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि जन विश्वास को आधार बनाकर इन 8 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। आज भारत विश्व की नई पहचान बना है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश की सरकारों के प्रति अविश्वास का भाव था। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 के बाद देश की कमान संभालने के बाद से ही सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास का मंत्र देश को दिया। मीडिया को संबोधित करते हुए प्रोफेसर बघेल ने कहा कि पिछले 8 वर्ष में बिना भेदभाव के समाज के सभी वर्ग तबके के लोगों के लिए कार्य किया गया है।

सर्वहितकारी फैसले

इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कोविड-19 के समय किए गए सेवा कार्यों के साथ उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना और किसान सम्मान निधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा जल्द ही आगरा जनपद के ग्रामीण अंचल के लोगों को हर घर नल योजना के तहत शुद्ध गंगाजल पीने के लिए मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में काम करते हुए बनाए गए शौचालय को प्रोफेसर बघेल ने महिलाओं की सुरक्षा से जोड़ते हुए सर्वहितकारी फैसला बताया।

Report to nation
Report to nation के तहत पत्रकार वार्ता करते प्रो. एसपी सिंह बघेल।

हर तबके को लाभ

भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहां के आज भारत का मान सम्मान विश्व पटल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उनकी विकास और सुशासन की नीतियों से शीर्ष पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी विकास योजनाओं से समाज के हर तबके को लाभ मिल रहा है। सरकार के 8 वर्ष जनता को समर्पित हैं। भाजपा ऐसी एकमात्र पार्टी है जो परिवारवाद से ऊपर उठकर काम करती है।

लाखों लोगों को लाभ

महानगर अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आगरा महानगर में भी लाखों की तादाद में लाभार्थियों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि देश की है इकलौती सरकार है जो बिना भेदभाव समाज के सभी वर्ग तबके के लोगों के लिए कार्य कर रही है। भानु महाजन ने बताया कि 2014 से पहले आतंकवाद, अलगाववाद, भ्रष्टाचार अपने चरम पर था। आज जन विश्वास की वजह से 8 साल सेवा, सुशासन और सुरक्षा के क्षेत्र में अपना अलग कीर्तिमान बना रहे हैं। किसानों की आय बढ़ाने में युवाओं को रोजगार महिलाओं को सशक्त बनाना और व्यापारियों को सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता में सम्मिलित है।

 

इनकी रही मौजूदगी

केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह, डॉ. यादवेंद्र शर्मा,  राजीव लवानिया, मनोज गर्ग, हेमंत भोजवानी, मुनेंद्र जादौन, महेश शर्मा, राजीव लवानिया, नीरज गुप्ता, नवीन गौतम, गौरव शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी, रोहित कत्याल, बॉबी लाले आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

लाभार्थियों को किया गया सम्मानित

केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, विधायक गण और महानगर पदाधिकारियों की मौजूदगी में केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, जन धन योजना, मुद्रा लोन आदि योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। सरकार से मिले सहयोग और संगठन पदाधिकारियों के हाथों से सम्मानित होकर लाभार्थी बेहद खुश नजर आए। इस मौके पर सुमन, ममता, बीना, पिंकी, पूजा, अशोक कुशवाहा, योग वीर सिंह, इंदिरा देवी, विवेक आदि लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।

Dr. Bhanu Pratap Singh