Hathras, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 21 दिसंबर को दूसरा “खुशहाल परिवार दिवस” मनाया जाएगा। इस मौके पर दंपति को परिवार नियोजन के लाभ और तरीकों की जानकारी दी जाएगी। बता दें कि पहली बार “खुशहाल परिवार दिवस” का आयोजन 21 नवंबर को किया गया था। हर माह इस दिवस का आयोजन किया जाना है।
इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश की निदेशक अपर्णा उपाध्याय की ओर से सूबे के सभी जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजकर पिछले माह के सापेक्ष लाभार्थियों की भागीदारी दस फीसदी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही “खुशहाल परिवार दिवस” का आयोजन भी पिछले माह के मुकाबले दस फीसदी अधिक स्वास्थ्य इकाइयों पर किया जाएगा। इतना ही नहीं हौसला साझीदारी में शामिल निजी चिकित्सालयों पर भी “खुशहाल परिवार दिवस” का आयोजन किया जाएगा।
मिशन निदेशक की ओर से जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक (डीसीपीएम) को निर्देश दिए गए हैं कि कम्युनिटी प्रोसेस अनुभाग की ओर से तैयार की गई वीडियो के जरिए वीएचएनडी (ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस) के मौके पर आशा कार्यकर्ता दंपति को परिवार नियोजन के लाभ और तरीकों के बारे में जानकारी देकर “खुशहाल परिवार दिवस” में आने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।
“खुशहाल परिवार दिवस” में शामिल होने के लिए तीन समूहों को प्रोत्साहित किया जाना है। पहले समूह में हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) वाली महिलाएं होंगी। इस समूह में ऐसी महिलाएं होंगी जिनका प्रसव एक जनवरी, 2020 के बाद हुआ है। दूसरे लक्षित समूह में एक जनवरी, 2020 के बाद विवाहित दंपत्ति और तीसरे समूह में ऐसे योग्य दंपत्ति को शामिल किया गया है जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं।
हाथरस के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बृजेश राठौर ने बताया कि 21 दिसंबर को होने वाले खुशहाल परिवार दिवस में दंपति भागीदारी बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही है। “खुशहाल परिवार दिवस” के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य समुदाय में परिवार नियोजन की जागरूकता तथा स्वीकार्यता बढ़ाना है।
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026
- Spela i Din Egen Rytm och Ta Hem Vinster med Tillit på Smash Casino för Sverige - September 29, 2026