जस्टिस रितु बाहरी उत्तराखंड की पहली चीफ जस्टिस बन गई हैं. उन्होंने रविवार को उत्तराखंड हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ली.
रविवार को गवर्नर लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह (रिटायर्ड ) ने राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता की.
रितु बाहरी उत्तराखंड में चीफ जस्टिस के पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं. वो उत्तराखंड हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस बनने से पहले पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में जस्टिस थीं.
पिछले साल अक्टूबर में जस्टिस विपिन सांघी के रिटायर होने के बाद उत्तराखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस का पद खाली था. जस्टिस मनोज तिवारी कार्यवाहक चीफ जस्टिस के तौर पर काम कर रहे थे.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया - October 7, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव: मिथिला की तर्ज पर सजा विवाह स्थल; राजा-रानी के स्वरूपों ने निभाई कन्यादान की रस्म, गूंजे ‘जय श्रीराम’ और ‘जय तुलसी माता’ के जयकारे - October 7, 2026
- दिल्ली में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोले- ‘ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं’ - October 7, 2026