Agra, Uttar Pradesh, India. धर्मगुरु जहां एक ओर परस्पर प्यार और भाईचारा का संदेश देते हैं। साथ ही किसी भी सामाजिक बुराई या किसी महामारी की रोकथाम के लिए स्वयं आगे आकर प्रयास करते हैं। इसी कड़ी में सोमवार को नवदीप हॉस्पिटल, साकेत कॉलोनी चौराहा के पास डॉ. सुनील शर्मा की देख-रेख में कोरोना की वैक्सीन लगवाई। उन्होंने अन्य लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित भी किया।

श्रीमनःकामेश्वर मंदिर के बड़े महंत हरिहर पुरी, महंत योगेश पुरी, मौलाना रियासत अली, फादर मून लाजरस, ग्रंथी टीटू सिंह और भंते ज्ञानरत्न ने सामूहिक रूप से सभी धर्मप्रेमियों को प्रेरित करने हेतु एकसाथ कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। इस मौके पर उन्होंने कहा- आइए संकोच न करें, स्वस्थ व प्रसन्नतापूर्वक जीवन के लिए अपने को सुरक्षित कीजिए।
कार्यक्रम संयोजक शान्तिदूत बंटी ग्रोवर ने बताया कि डॉ. सुनील शर्मा और डॉ. अनुपमा शर्मा श्रीमनःकामेश्वर बाबा के सेवक हैं। उन्होंने बताया कि आगरा के धर्मगुरुओं ने कोरोना वैक्सीन लगवाकर मिसाल कायम की है।
निदेशक डॉ. अनुपमा शर्मा ने कहा कि कोरोना ने जिंदगी बदल दी है, लोग अब अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं। यह सुखद है। वैक्सीन लगवाने के बाद भी सावधानी बरतनी हैं, जिससे संक्रमण से बच सकें। इस मौके पर आगरा विकास मंच के प्रवक्ता संदेश जैन, रवि नारंग, निक्की बंसल आदि मौजूद रहे।
बीपीएल कार्ड धारक बुजुर्गों को निशुल्क वैक्सीन
नवदीप हास्पिटल, साकेत कालोनी के निदेशक डॉ. सुनील शर्मा का कहना है कि वैक्सीन लगवाने से कोई व्यक्ति रहना नहीं चाहिए। इसके लिए 60 से अधिक उम्र के बुजुर्ग, जिनके पास बीपीएल कार्ड है, उन्हें निःशुल्क वैक्सीन लगाई जाएगी।
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026