पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जायसवाल द्वारा जनता से की गयी अपील को रिकॉर्ड कर मुख्य चैराहों, बाज़ारों, धार्मिक स्थलों पर पब्लिक अड्रेस सिस्टम के माध्यम से जनता को जागरुक किया जा रहा है।
जिससे जनपदवासी इन बताई गई सावधानियों पर अमल कर उन्हें अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल कर सकें। खुद एवं अपने परिजनों को सुरक्षित रख सकें। पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जायसवाल द्वारा जनता से की गई अपील रिकार्डिंग के माध्यम से जारी की गयी। जिसे हाथरस पुलिस द्वारा विभिन्न पब्लिक एड्रेस सिस्टम से जनता तक पहुंचाया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये पुलिस अधीक्षक हाथरस की जनता से अपील में उनके द्वारा बताया गया कि ‘कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। फिर भी हमेशा आपस मे दो गज दूरी बनाकर रखें। नियमित रुप से साबुन अथवा सेनेटाइजर से हाथ साफ करते रहें। सार्वजनिक स्थान पर हमेशा मास्क लगा कर रखे। कोरोना का खतरा अभी टला नही है, जरा सी लापरवाही आप पर भारी पड सकती है।’
महिलाओ व बालिकाओ की सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जारी 1090(वूमेन पावर लाइन) व डायल 112 के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक हाथरस की जनता से अपील में उनके द्वारा कहा गया कि 1090 (वूमेन पावर लाइन) एक टोल फ्री नम्बर है। जिसे कोई भी महिला जरुरत पड़ने पर कभी भी डायल कर सकती है। यदि कोई व्यक्ति किसी महिला को फोन करके परेशान कर रहा हो या अश्लील मैसेज भेज रहा हो, तो आप बेझिझक 1090 डायल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। शिकायतकर्ता का नाम व पता गोपनीय रखा जायेगा तथा शिकायत का संज्ञान लेकर आरोपी के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जेयगी। इसी प्रकार डायल 112 भी एक आपातकालीन सेवा है। जो किसी भी इमरजेन्सी की दशा मे 24 घण्टे आपकी सेवा में उपलब्ध है। किसी भी आपातकाल की स्थिति में 112 नम्बर डायल करें, पुलिस की गाड़ी चन्द मिनटो में आपके पास पहुँचेगी तथा आपकी समस्या का समाधान करेगी।
यातायात नियमों के पालन के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक हाथरस की जनता से अपील में उनके द्वारा बताया गया कि दो पहिया वाहन चलाते समय कभी भी तीन सवारी न बैठाये। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहने। चार पहिया वाहन चलाते समय चालक तथा अगली सीट पर बैठने वाला व्यक्ति सीट बेल्ट जरूर लगाये। बिना नम्बर के वाहन न चलाये, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन से बात न करे। निर्धारित गति से अधिक गति में वाहन न चलायें। शराब पीकर वाहन कभी न चलाये। जिससे अपने आपको एवं अपनो को सुरक्षित रखे।
हाथरस पुलिस द्वारा पब्लिक अड्रेस सिस्टम के माध्यम से पुलिस अधीक्षक हाथऱस द्वारा की गई अपील को निरन्तर बाज़ारों में तथा धार्मिक स्थलों पर चलाया जा रहा है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों में जागरूकता फैले।
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026
- Spela i Din Egen Rytm och Ta Hem Vinster med Tillit på Smash Casino för Sverige - September 29, 2026
- Jackpot Casino – Registrierungsanleitung für neue Spieler in Deutschland - September 29, 2026