आगरा से हैरान करने वाला, लेकिन दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साड़ी पहनकर ताजमहल देखने पहुंची इटली की दो महिला पर्यटकों की साड़ी खुल गई। वह बार-बार साड़ी बांध रही थीं। मगर साड़ी बार-बार खुल जा रही थी। यह देख वहां सुरक्षा में तैनात एक महिला सिपाही ने दोनों की साड़ी बांधी। दोनों टूरिस्टों ने सिपाही से साड़ी बांधने और प्लेट्स बनाने का तरीका पूछा।
सिपाही ने उन्हें साड़ी पहनना सिखाया। इसके बाद दोनों पर्यटकों ने उनसे हाथ मिलाया और उन्हें थैंक्यू बोला। कहा- इट्स अमेजिंग ड्रेस। मुझे साड़ी पहनना अच्छा लगता है। इंडिया की यह वंडरफुल ड्रेस है। इसमें वह कंफर्टेबल फील करती हैं। मामला रविवार दोपहर ताजमहल के पश्चिमी गेट का है।
इटली के टूरिस्टों का एक दल भारत भ्रमण पर आया है। टीम में 15 सदस्य हैं। दो दिन पहले यह दल दिल्ली से आगरा पहुंचा। रविवार को इटली से आए ये टूरिस्ट ताजमहल पहुंचे। दल में एलिसिया और ब्रूना भी हैं।
जो प्रिंटेड साड़ियां पहने हुए थीं। ताजमहल में घूमने के दौरान पश्चिमी एंट्री गेट पर दोनों महिला पर्यटकों की साड़ी खुल गई। वह बार-बार साड़ी बांध रहीं थीं। मगर साड़ी बार-बार खुल जा रही थी। वहां क्विक रिस्पांस टीम में नियुक्त थाना ताज सुरक्षा पुलिस की महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी उनके पास पहुंचीं।
लक्ष्मी ने दोनों विदेशी महिलाओं की साड़ी बांधी और प्लेट्स बनाई। विदेशी पर्यटकों को साड़ी पहनने के बारे में बताया। सिपाही ने उन्हें बताया कि किस तरह साड़ी पहनी जाती है, जिससे पैरों में साड़ी न आए। ये नज़ारा देखकर पर्यटक भी हैरान रह गए और भारतीय वेशभूषा की सराहना की।
विदेशी पर्यटकों ने लक्ष्मी से पूछा कि वो कब साड़ी पहनती हैं? कैसे संभालती हैं? पल्लू कितना बड़ा हो? प्लेट्स कैसे बनाई जाती हैं?
भारतीय संस्कृति और पुलिस की मानवता की खूबसूरत मिसाल बनी। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
साभार सहित
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: राजा दशरथ और रानी कौशल्या के स्वरूपों ने सीएम योगी को दिया राम लग्न और राम बारात का निमंत्रण - October 1, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: राजा दशरथ और रानी कौशल्या के स्वरूपों ने सीएम योगी को दिया राम लग्न और राम बारात का निमंत्रण - October 1, 2026
- Agra News: पत्नी की हत्या कर घर के पीछे जलाई लाश, सबूत मिटाने के लिए यमुना में फेंकी हड्डियां, लापता होने की रची झूठी कहानी - October 1, 2026