उत्तर प्रदेश में हाथरस के गांव लाडपुर में पद्म विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी की राम कथा का आयोजन चल रहा है। यहां जगद्गुरु ने कथा के बीच में एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बिना क्रांति के हमें श्रीकृष्ण जन्मभूमि नहीं मिलेगी। अब मुरली से काम नहीं चलेगा, अब सुदर्शन चक्र उठाना पड़ेगा। ब्रज भूमि को एक बार फिर क्रांतिमय बनाना होगा। बता दें कथा को सुनने के लिए हजारों की भीड़ एकत्रित हो रही है। दूसरे दिन भी उन्होंने राम कथा का वाचन किया और रामचरितमानस के कई प्रसंगों का वर्णन किया।
भगवान श्रीकृष्ण को भी अपने अपमान का बदला लेना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि अयोध्या में तो हमने राम मंदिर बना लिया। अब काशी विश्वनाथ और श्रीकृष्ण जन्मभूमि की बारी है। इस मौके पर भजन कीर्तन भी हुए और मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गई। लोग भक्ति में डूबे नजर आए और पूरा वातावरण राममय हो गया। रामभद्राचार्य जी की यह राम कथा 2 फरवरी तक चलेगी।
धीरेंद्र शास्त्री भी आएंगे
जनप्रतिनिधि और अन्य राजनेता भी उनकी रामकथा सुनने के लिए पहुंच रहे हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजक अजय गुप्ता ने इन राजनेताओं और जनप्रतिनिधियों का स्वागत भी किया। इस राम कथा के दौरान बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री जी महाराज सहित कई बड़े संतों का आगमन प्रस्तावित है।
-एजेंसी
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026