Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। धर्म रक्षा संघ के तत्वावधान में ब्रज रज से निर्मित रजत शिला का पूजन उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चौधरी ने अपने आवास पर विधि विधान से किया। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश ने बताया कि जो रज हमारे आराध्य भगवान श्री कृष्ण ने खाई थी और जिन स्थानों पर उन्होंने अपनी बाल लीलाएं की थीं उन समस्त पवित्र स्थानों से रज एकत्रित करके रजत शिला तैयार की गई है, जिसका पूजन ब्रज के अनेकों संतों महापुरुषों एवं ब्रजवासियों ने किया है।
रजत शिला का पूजन संत महापुरुष कर चुके हों उसका पूजन और दर्शन करना दिव्य अनुभव है
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहाकि जिस रजत शिला का पूजन हमारे देश के बड़े-बड़े संत महापुरुष कर चुके हों उसका पूजन और दर्शन करना दिव्य अनुभव है। उन्होंने बताया कि इस बृज रज से निर्मत रजत शिला के विषय में उनकी बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हो चुकी है जैसे ही राम मंदिर निर्माण की भूमि पूजन की तारीख निश्चित होगी उसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री रजत शिला पूजन का पूजन अपने कर कमलों से करेंगे उन्होंने कहा कि इस रजत शिला के माध्यम से भगवान कृष्ण के प्रेम का संदेश मथुरा से अयोध्या पहुंचेगा।
रजत शिला प्रभु श्री राम के नवनिर्मित मंदिर की नींव में स्थापित होने जा रही है
जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चौधरी ने कहा कि धर्म रक्षा संघ के माध्यम से आज हमारे परिवार को उस पवित्र रजत शिला के पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है जो हमारे ब्रजमंडल से अवध धाम में प्रभु श्री राम के नवनिर्मित मंदिर की नींव में स्थापित होने जा रही है। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय प्रभारी महामंडलेश्वर स्वामी रूद्रदेवानंद महाराज ने कहा कि ब्रज की पवित्र रज से निर्मित रजत शिला को अयोध्या पहुंचाने में मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण का मार्गदर्शन एवं सहयोग अतुलनीय है, उन्होंने बताया कि ब्रज की रज से निर्मित रजत सिला मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि से राम जन्मभूमि अयोध्या के लिए मंत्री लक्ष्मी नारायण के नेतृत्व में अन्य साधु संतों के सानिध्य और ब्रज वासियों की उपस्थिति में पहुंचाई जाएगी।
धर्म रक्षा संघ के महामंत्री श्रीदास प्रजापति ने सभी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।शिला पूजन कार्यक्रम में महंत मोहिनी बिहारी शरण जी महाराज, धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़, मनोज फौजदार, विक्रांत, सोनू, सतीश चंद्र, धीरज, निर्भय गुर्जर आदि उपस्थित थे।
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026
- Spela i Din Egen Rytm och Ta Hem Vinster med Tillit på Smash Casino för Sverige - September 29, 2026
- Jackpot Casino – Registrierungsanleitung für neue Spieler in Deutschland - September 29, 2026