नेताओं के धरना प्रदर्शन के बारे में आपने तो बहुत सुना होगा, लेकिन कभी सुना है कि किसी राज्य के राज्यपाल धरना पर बैठ गए हो। जी हां, ऐसा ही हुआ है शनिवार को केरल के कोल्लम जिले में। दरअसल, केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान आज एक समारोह में शामिल होने के लिए कोट्टाराक्कारा जा रहे थे, तभी राज्य में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) की छात्र शाखा ‘स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के कई सदस्यों ने रास्ते में काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। इससे नाराज होकर राज्यपाल ने अपनी गाड़ी रुकवाई और सड़क किनारे चाय के दुकान से कुर्सी मंगाकर धरने पर बैठ गए।
सरकार और राज्यपाल में चल रही है तकरार
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान वामपंथी सरकार के बीच राज्य के विश्वविद्यालयों के कामकाज और विधानसभा द्वारा पारित कुछ विधेयकों पर राज्यपाल के हस्ताक्षर न करने समेत कई मामलों को लेकर तनातनी की स्थिति है। केरल में सत्तारूढ़ वाम मोर्चा सरकार और खान के बीच जारी तनाव के बीच राज्यपाल ने एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए गुरुवार को विधानसभा में अपना अभिभाषण केवल अंतिम पैराग्राफ पढ़कर समाप्त कर दिया था और इस तरह उन्होंने सरकार से अपनी नाराजगी का संकेत दिया था।
कुर्सी मंगाई और धरने पर बैठ गए राज्यपाल
‘स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया’(SFI) के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन करने पर अपने वाहन से बाहर निकले और एमसी रोड पर प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क किनारे एक दुकान के सामने बैठ गए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। टीवी चैनलों पर प्रसारित हो रहे वीडियो में गुस्से में दिख रहे खान को पुलिसकर्मियों से सख्त लहजे से बात करते देखा जा सकता है। घटनास्थल पर पुलिस के अलावा अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए।
-एजेंसी
- यूपी MLC चुनाव में 5 सीटों पर हार के बाद बोले डिप्टी CM केशव मौर्य: “सपा का खाता वहां खुला, जहां नहीं खुलना था” - October 28, 2026
- आगरा के पोइया घाट पर रिवर रैंचिंग कार्यक्रम: केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने यमुना में छोड़ीं 50 हजार मछलियां - October 28, 2026
- यूपी-सिंगापुर पार्टनरशिप को मिली नई रफ्तार: सीएम योगी ने लखनऊ में 14 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक; एमओयू पर हुए हस्ताक्षर - October 28, 2026