कन्नड़ फिल्म स्टार अरुण राम गौड़ा और ऐश्वर्या ने 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन सगाई की थी, और अब जल्द ही शादी करने वाले हैं। अरुण राम खुद को भगवान श्रीराम का भक्त बताते हैं और उन्होंने कहा है कि वह अयोध्या में ही शादी के बंधन में बंधेंगे। अरुण राम और ऐश्वर्या की सगाई में परिवार के लोग और दोस्त ही शामिल हुए थे। अब दोनों इस साल शादी की प्लानिंग कर रहे हैं।
अरुण राम गौड़ा ने ऐश्वर्या संग शादी की डिटेल हमारे सहयोगी ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में शेयर की। उन्होंने कहा, ‘भगवान राम का भक्त होने के नाते, मैं राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक दिन सगाई करना चाहता था। सगाई समारोह बेहद सिंपल था। हम (अरुण राम और ऐश्वर्या) एक दशक से अधिक समय से रिलेशनशिप में हैं।’
ऐश्वर्या से पहली मुलाकात और अयोध्या में शादी का प्लान
अरुण राम ने यह भी बताया कि मंगेतर ऐश्वर्या से उनकी पहली मुलाकात कैसे और कब हुई थी। उन्होंने बताया, ‘हमारी पहली मुलाकात तब हुई, जब हम दोनों गेलेयारा बालागा थिएटर ट्रूप में शामिल हुए। उस समय हम बहुत छोटे थे। हम एक-दूसरे को पसंद करते थे लेकिन तब हमने अपने-अपने करियर पर फोकस किया क्योंकि हम आगे बढ़ना चाहते थे। अब हमें लगा कि यह सही समय है कि हम अपने रिश्ते को आगे लेकर जाएं। हम दोनों के परिवार वाले इस बात से बहुत खुश हैं कि इतने साल तक इंतजार कराने के बाद आखिरकार हमने शादी करने का फैसला किया।’
-एजेंसी
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026