केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए जरूरी खबर है। बोर्ड की तरफ से असिस्टेंट सेक्रेटरी, अकाउंट ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर, जूनियर ट्रांसलेटर ऑफिसर, अकाउंटेंट और जूनियर अकाउंटेंट के पदों पर भर्तियां की जा रही हैं।
जो अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक और योग्य हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के जरिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च को शुरू होगी।
118 पदों पर की जाएंगी भर्तियां
सीबीएसई भर्ती 2024 के माध्यम से कुल 118 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों को सीबीएसई की रीजनल ऑफिसेज में तैनात की जाएगी।
अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आवेदन निर्धारित तारीख तक कर दें। क्योंकि किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म निर्धारित तारीख के बाद एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।
-एजेंसी
- Agra News: स्वर्गीय अर्जुन सिंह चौहान की स्मृति में उमड़ा जनसैलाब, क्षत्रिय सभा दयालबाग के रक्तदान शिविर में 125 से अधिक लोगों ने किया महादान - March 22, 2026
- लखनऊ: मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी और लाखों की वसूली, थाने में दर्ज हुआ मुकदमा - March 22, 2026
- मिशन शक्ति और भक्ति का संगम: यूपी के शक्तिपीठों में गूंजेंगे देवी गीत, सीएम योगी के निर्देश पर 25 से 27 मार्च तक होंगे भव्य सांस्कृतिक आयोजन - March 22, 2026