इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती चल रही है। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 जनवरी, 2023 है। उम्मीदवार आईओसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 14 दिसंबर को शुरू हुई थी।
पदों की संख्या: 1747
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
उम्मीदवारों के पास न्यूनतम कक्षा 10 वीं पास की मार्क शीट होना चाहिए। हालांकि विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है।
आयु सीमा
आयु सीमा 31 दिसंबर 2022 तक 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवार का सिलेक्शन ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। ऑनलाइन टेस्ट एमसीक्यू (MCQ) के साथ आयोजित की जाएगी। इस टेस्ट में एक सही विकल्प के साथ चार विकल्प होंगे।
- केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा, जनसंदेश टाइम्स अखबार के अवॉर्ड आगरा के पदमश्री, शिक्षाविदों को दिया बड़ा काम - September 28, 2025
- NTPC ने शुरू की रिक्त 114 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया - December 14, 2023
- यूपी पुलिस में 62 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया जनवरी से - December 13, 2023