Agra (Uttar Pradesh, India)। राष्ट्रीय वंचित पार्टी ने 74वां स्वतंत्रता दिवस अनोखे अंदाज में मनाया। आगरा में शास्त्रीपुरम स्थित प्रदेश कार्यालय पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव दिनेश गौड़ ने झंडारोहण किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों के साथ वंचित समाज के लोग भी थे। ठेल वाले, सब्जी वाले, घरों में काम करने वाली महिला और श्रमिक भी शामिल थे। इनका कहना था कि पहली बार किसी ने स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण में पहली बार बुलाया है।
प्रत्येक हृदय में सेवा की अग्नि प्रज्ज्वलित करनी है
राष्ट्रीय महासचिव दिनेश गौड़ ने झंडारोहण के बाद संबोधन में कहा कि आज नया सवेरा हो रहा है। हर किसी को देश के लिए आगे आना है। इसके लिए जरूरी है राजनीति में शुचिता की और प्रत्येक वंचित के उत्थान की। राष्ट्रीय वंचित पार्टी इसी उद्देश्य को लेकर का काम कर रही है। उन्होंने राष्ट्रीय वंचित पार्टी के राष्ट्रय अध्यक्ष सुशील कुमार यादव का संदेश दिया कि वंचितों की सरकार बनानी है। हमारी पार्टी में वही काम कर सकता है जिसके दिल में सेवा की आग हो। प्रत्येक हृदय में सेवा की अग्नि प्रज्ज्वलित करनी है।

मिष्ठान्न वितरित किया
इस मौके पर पार्टी के महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, जिलाध्यक्ष दिलीप तिवारी, उमा दीक्षित, अलोक चतुर्वेदी, रजनीश मौर्य आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। झंडारोहण के बाद उपस्थितजनों को मिष्ठान्न वितरित किया गया।

- पूरा देश सिलेंडर में उलझा, आगरा में विक्रम संवत 2083 का सनातन कैलेंडर चर्चा में; अरविंद जी महाराज ने बैग में रखा - March 15, 2026
- क्यों हुआ भगवान झूलेलाल का अवतार? पढ़िए सिंधी समाज की आस्था और इतिहास की प्रेरक कथा - March 13, 2026
- सिंधी समाज के लिए मिसाल बने चन्द्रप्रकाश सोनी, बिना चंदा लिए होगा आगरा में भव्य झूलेलाल चेटी चंड महोत्सव - March 13, 2026