स्वतंत्रता दिवस पर रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी के साथ स्वास्थ्य कर्मियों का प्रोत्साहन
Agra (Uttar Pradesh, India)। आगरा। कोरोना ने देश दुनिया के सामने अस्तित्व से जुड़ी चुनौती पेश की है। इस चुनौती को स्वीकार कर कोरोना से मुकाबला कर रहे हेल्थ वर्कर्स रीयल हीरो हैं। इन स्वास्थ्य कर्मियों के जज्बे से ही कोरोना को शिकस्त दी जा रही है।
जज्बे को सराहा
रेनबो हॉस्पिटल और मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम में 74 वां स्वतंत्रता दिवस रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी के साथ स्वास्थ्य कर्मियों को समर्पित था। निदेशक मंडल ने उनके जोश और जज्बे की भावुक शब्दों में प्रशंसा की। निदेशक रोटेरियन डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि आप इस लड़ाई के रियल हीरो हैं, आप लड़ रहे हैं इसलिए हम डॉक्टर लड़ पा रहे हैं। वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप खरे, डॉ. तृप्ति सरन, डॉ. राजीव लोचन शर्मा, डॉ. मनप्रीत शर्मा, डॉ. शैमी बंसल, डॉ. विश्वदीपक आदि ने कोरोना वॉरियर्स के हौसले की प्रशंसा की।

स्वास्थ्य कर्मी बुनियाद
इससे पूर्व सुबह 10.30 बजे झंडारोहण किया गया। मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम में निदेशक डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. निहारिका मल्होत्रा, डॉ. केशव मल्होत्रा, डॉ. सरिता दीक्षित ने झंडारोहण के बाद स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, उपहार एवं पारितोषिक प्रदान किया। डॉ. जयदीप ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई की बुनियाद हैं। इस अवसर पर महाप्रबंधक राकेश आहूजा, एचआर प्रबंधक लवकेश गौतम, तरुण मैनी, सुदीप पूरी, अमृतपाल सिंह चड्ढा आदि ने स्वास्थ्य कर्मियों की हौसलाअफजाई की। सभी व्यवस्थाएं जगमोहन गोयल, सुगड़ सिंह, विश्वदीपक, नवनीत उपाध्याय, धर्मेंद्र, आदित्य, कुलदीप आदि ने संभाली।
इनका योद्धाओं का हुआ सम्मान
डॉ. जीएस त्रिपाठी, डॉ. सरिता दीक्षित, डॉ. आहद, डॉ. अरुण चौधरी, डॉ. आशीष यादव, डॉ. गंगवीर सिंह आर्या, मनोज गोला, सुगड़ सिंह, कुलदीप सिंह, विष्णु सिंह, राहुल जैन, हेमंत कुमार, शुभम वर्मा, योगेंद्र शर्मा, ममता कौशिक, सतेंद्र कुमार, प्रीति कुमारी, बंटी कुमार, अनिल, सुनील, रोहित श्रीवास्तव, आशीष कुमार, अंशु यादव, पुष्पेंद्र, अनुपम शुक्ला, भारती, आराधना, गंगा सिंह, मनीष बाबू, शिवम, महेंद्र सिंह, बृजमोहन, गजेंद्र, मोहन शर्मा, प्रियंका, सलीम, सागर, शिवानी, बेबी, राजा, रजनी, अंगद, भावना, दीपाली, लालू, राजवीर, शिराजुद्दीन, हर्ष पाठक।

- Where Prosperity Meets Independence for Canada Players at Betrepublic Casino - November 6, 2026
- Ik analyseerde GramsBet Casino promoties maandelijks: Conclusies voor Nederland - November 4, 2026
- Språkspärr i Sweet Rush Bonanza Slot Chat för Inhemsk Trygghet - November 3, 2026