महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन और जिलाध्यक्ष की घोषणा करेंगेः दिनेश गौड़
Agra (Uttar Pradesh, India)। राष्ट्रीय वंचित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार यादव आठ जुलाई को आगरा आ रहे हैं। वे यहां पार्टी के महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण कार्यक्रम में सीमित संख्या रखी गई है।
क्या है कार्यक्रम
यह जानकारी राष्ट्रीय वंचित पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश गौड़ ने दी। उन्होंने बताया कि एमआईजी ए-106 शास्त्रीपुरम, सिकंदरा में पार्टी के महिला मोर्चा का कार्यालय स्थापित किया गया है। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा हैं, जो राजनेता के साथ-साथ समाजसेवी भी हैं। यहीं पर राष्ट्रीय महासचिव का शिविर कार्यालय भी होगा। इसी कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार यादव आठ जुलाई, 2020 को प्रातः आठ बजे करेंगे। लक्ष्मी शर्मा पार्टी से महिलाओं को जोड़ने का काम करेंगी।
जिलाध्यक्ष की घोषणा भी होगी
श्री गौड़ ने बताया कि पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के मौक पर ही राष्ट्रीय वंचित पार्टी के जिलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी का मुख्यालय मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में है। उत्तर प्रदेश का कार्यालय लखनऊ में है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय वंचित पार्टी में सेवाभावी लोगों की आवश्यकता है। भ्रष्टाचार करने वाला हमारी पार्टी में एक क्षण के लिए भी टिक नहीं सकता है।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026